NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
    मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का परिणाम

    मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

    लेखन राशि
    May 15, 2023
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा की।

    छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं।

    ये पहली बार है जब मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी।

    जानकारी

    कितना रहा उत्तीर्ण प्रतिशत?

    इस बार कक्षा 8 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.09 है। कक्षा 5 का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27 है। इस बार दोनों ही कक्षाओं के पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा।

    लड़कियों

    दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी

    कक्षा 5 में कुल 6,06,724 लड़के उपस्थित हुए, इनमें से 4,87,418 छात्र पाए हुए जबकि परीक्षा में शामिल 5,73,159 लड़कियों से 4,83,283 पास हुई हैं।

    इस तरह लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.34 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.32 रहा।

    8वीं की परीक्षा में कुल 5,46,961 पुरुष छात्रों में से 4,09,618 छात्र पास हुए, इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 73.46 रहा।

    परीक्षा में 5,19,444 छात्राएं शामिल हुई थी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.86 रहा।

    परीक्षा

    कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

    मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरु हुई थीं। 5वीं की परीक्षा 31 मार्च और 8वीं की परीक्षा 1 अप्रैल तक चली थी।

    राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद पहली बार 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के 87,000 सरकारी स्कूल, 24,000 प्राइवेट स्कूल और 1,000 से ज्यादा मदरसों के करीब 24 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

    परिणाम

    ऐसे चेक करें परिणाम

    परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    यहां होमपेज पर कक्षा 5, कक्षा 8 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद परिणाम पेज खोलें और लॉग इन करें। इसमें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

    इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    अलग-अलग स्कूलों के प्रभारी शिक्षक और प्रधानाचार्य भी राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल के माध्यम से अपनी कक्षा के छात्रों के नतीजे देख सकेंगे।

    परिणाम

    पिछली बार कैसा रहा था परिणाम?

    पिछले साल 2022 में 5वीं और 8वीं के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।

    कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 8.26 लाख छात्र और कक्षा 8 की परीक्षा में कुल 7.56 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

    पिछले साल कक्षा 5 में उत्तीर्ण प्रतिशत 90.01 फीसदी रहा था और कक्षा 8 में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.35 फीसदी था।

    5वीं औ 8वीं के बाद बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा परिणाम

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: मंत्री बोले- जिनके पास गाय हो, केवल उन्हें लड़ने दिया जाए चुनाव गाय संरक्षण समूह
    मध्य प्रदेश: 2 पत्नियों के साथ हफ्ते में 3-3 दिन बिताता है इंजीनियर, रविवार को 'छुट्टी' ग्वालियर
    मध्य प्रदेश: विदिशा में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत बचाव अभियान
    उत्तर प्रदेश और बिहार में आवारा गोवंश एक समस्या, लेकिन इन राज्यों में लाखों है कीमत बिहार

    बोर्ड परीक्षाएं

    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र इस तरह करें अर्थशास्त्र की तैयारी, मिलेंगे अच्छे अंक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    बिहार बोर्ड ने जारी की वस्तुनिष्ठ सवालों की आंसर की, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट बिहार
    बोर्ड परीक्षा में आ रही मुश्किल? इस नंबर पर मिलेगा हर परेशानी का हल मध्य प्रदेश
    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 12वीं का दूसरा पेपर लोक प्रशासन का, ऐसे करें तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    परीक्षा परिणाम

    ओडिशा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दो दिव्यांग युवकों को मिली सफलता, पढ़े प्रेरणादायक कहानी ओडिशा
    RBSE ने बदला बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, जानिए संशोधित टाइमटेबल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    बिहार बोर्ड: इस दिन आ सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, जानिए ताजा अपडेट बिहार
    NEET PG के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025