NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / सुबह उठकर पढ़ना जरूरी नहीं, रात में पढ़ाई के भी है ढेरों फायदे
    अगली खबर
    सुबह उठकर पढ़ना जरूरी नहीं, रात में पढ़ाई के भी है ढेरों फायदे
    रात में पढ़ाई के फायदे (तस्वीरः फ्रीपिक)

    सुबह उठकर पढ़ना जरूरी नहीं, रात में पढ़ाई के भी है ढेरों फायदे

    लेखन राशि
    Aug 31, 2023
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    कई छात्र दिन में सही से पढ़ाई नहीं कर पाते है, जिसका असर उनके परीक्षा परिणाम पर पड़ता है।

    अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जरूरी नहीं है कि सुबह जल्दी उठकर ही पढ़ाई की जाए, रात में पढ़ाई करने के भी कई फायदे होते हैं।

    अगर छात्र सुबह पढ़ाई नहीं कर पाते हैं तो रात में भी अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं।

    आइए रात में पढ़ाई करने के फायदे जानते हैं।

    दिमाग

    मन भटकाव से मिलेगी निजात

    जब छात्र दिन में पढ़ाई करने बैठते हैं तो मन भटकता है या फिर पढ़ाई करने की इच्छा नहीं होती, लेकिन रात में मन भटकाव से निजात मिलती है।

    रात के समय छात्रों के मित्र भी सो रहे होते हैं और सामाजिक नेटवर्क भी कम सक्रिय होता है।

    यही वजह है कि कई छात्र दिन के बजाय रात में पढ़ना पसंद करते हैं। रात में अन्य काम नहीं किए जा सकते, बाहर नहीं घूम सकते, इससे मन नहीं भटकता।

    शांति

    पढ़ाई के लिए मिलेगा शांति का माहौल

    दिन में पढ़ाई करते समय सबसे बड़ी परेशानी अशांत माहौल की होती है। दिन के समय सभी लोग जागते हैं और वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है, इससे शोर होता है।

    दिन में पढ़ाई के दौरान कई बार परिजन अन्य काम करने को बोल देते हैं। ऐसे में रात का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

    रात में आपके आसपास का माहौल अधिक शांत और सुकूनभरा होता है और इस दौरान पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं आती।

    समय

    रात में मिलता है अच्छा समय

    दिन की तुलना में रात में पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलता है। दिन के समय पढ़ाई के साथ अन्य काम होते हैं। ऐसे में छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते।

    रात में किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए तनाव नहीं होता है, इससे आप अपना पूरा समय पढ़ाई को दे सकते हैं।

    रात के समय वातावरण भी पढ़ाई के अनुकूल होता है। हालांकि, कई बार नींद आने के चलते रात में समय भी बर्बाद हो जाता है।

    एकाग्रता

    ज्यादा जानकारी याद कर सकते हैं

    रात में एकाग्रता ज्यादा होती है। ऐसे में छात्र अधिक जानकारियां याद कर सकते हैं।

    मन स्थिर रहने से रात में किसी भी टॉपिक को समझने और उसे याद करने में आसानी होती है।

    कुछ विषय ऐसे होते है जैसे गणित, केमेस्ट्री, फिजिक्स, जिन्हें शांत माहौल में पढ़ने से ही समझ आता है।

    ऐसे में अगर आपको रात में पढ़ाई की आदत है तो कठिन विषयों को रात के समय ही पढ़ें।

    जानकारी

    रात में रचनात्मकता बढ़ती है

    रात का शांत माहौल रचनात्मक सोच के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। माना गया है कि रात में जागने वाले लोगों को किसी भी विषय के बारे में सोचने और विचार करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जिससे उनकी रचनात्मकता बढ़ती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    परीक्षा तैयारी

    UPSC की तैयारी में मदद करेंगे ये मोबाइल ऐप, बिना कोचिंग मिल सकेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा के तनाव से जूझ रहे हैं? जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय परीक्षा
    UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़नी चाहिए या नहीं, जानिए इसके फायदे और नुकसान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    4 महीने में ऐसे करें CLAT की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता CLAT
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025