NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड में 26,000 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, अधिसूचना जारी
    अगली खबर
    झारखंड में 26,000 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, अधिसूचना जारी
    झारखंड में 26,000 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

    झारखंड में 26,000 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, अधिसूचना जारी

    लेखन राशि
    Jul 20, 2023
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 26,000 से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

    ये पहली बार है जब झारखंड में एक साथ 26,001 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

    इसमें 12,868 पद सहायक अध्यापक और 13,133 पद अन्य शिक्षकों के लिए हैं।

    पद

    पदों का विवरण

    झारखंड के पलामू में सबसे ज्यादा 2,403 पदों पर नियुक्ति होगी। गिरिडीह में 2,338, दुमका में 1,662, रांची में 1,435, देवघर में 1,352, चतरा में 1,282 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इसके अलावा सरायकेला में 1,161, धनबाद में 1,105, गोड्डा में 1,061, गुमला में 1,039, हजारीबाग में 984, बोकारो में 968 पद भरे जाएंगे।

    गढ़वा में 962, साहिबगंज में 914, लातेहार में 810, जामताड़ा में 809, पाकुड़ में 716 और कोडरमा में 528 पदों पर नियुक्ति होगी।

    जानकारी

    पहली से 8वीं तक के स्कूलों में होगी नियुक्ति

    पहली से 5वीं के लिए 5,469 और 6वीं से 8वीं के लिए 7,399 सहायक अध्यापक की भर्ती होगी। पहली से 5वीं के लिए 5,531 और 6वीं से 8वीं के लिए 7,602 गैर सहायक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षक नियुक्त होंगे।

    आवेदन

    कौन कर सकता है आवेदन?

    पहली से 5वीं के सहायक अध्यापक पद पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास, प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा और कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    छठी से 8वीं के सहायक शिक्षकों के लिए संंबंधित विषय में स्नातक, शिक्षा शास्त्र में 1 वर्षीय डिप्लोमा और TET पास होना जरूरी है।

    गैर सहायक शिक्षकों के लिए भी शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

    जानकारी

    क्या है आयु सीमा?

    इन पदों पर आवेदन की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 से होगी, जबकि अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2019 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया? 

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के माध्यम से किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन भी होगा।

    परीक्षार्थी जिस विषय समूह से TET पास होंगे, उसी विषय समूह में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर उनका चयन होगा।

    अभ्यर्थी परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।

    आवेदन

    ऐसे करें आवेदन

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज डायरेक्ट आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया जाएग। इस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

    आवेदन के लिए शैक्षिक अंकसूची और प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।

    आवेदन के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा जबकि झारखंड निवासी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के महिला-पुरुषों को 50 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    शिक्षक भर्ती
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    झारखंड

    सालों बाद पर्दे पर दिखीं 'दामिनी' फेम मीनाक्षी शेषाद्रि, 'इंडियन आइडल 13' में लिया भाग बॉलीवुड समाचार
    झारखंड: जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी हत्या
    अक्षरा सिंह के साथ कार्यक्रम में बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज अक्षरा सिंह
    राजस्थान और झारखंड में दो हत्याकांड, मारने के बाद आरोपियों ने किए शवों के टुकड़े राजस्थान

    शिक्षक भर्ती

    RPSC: वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड राजस्थान
    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड शिक्षक, मैनेजर समेत कई पदों पर करेगा भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली भारतीय जनता पार्टी

    सरकारी नौकरी

    मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स के 2,877 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन मध्य प्रदेश
    एकलव्य आवासीय विद्यालयों में होगी 38,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    बिहार में 1.70 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख से करें आवेदन बिहार
    NHPC ने 388 पदों पर निकाली भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया रोजगार समाचार

    रोजगार समाचार

    नौसेना में अग्निवीर के 1,365 पदों पर निकली भर्ती, केवल अविवाहित युवा ही कर सकेंगे आवेदन सेना में भर्ती
    गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में 797 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन आज से शुरू गृह मंत्रालय
    हरियाणा में 13,536 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
    NLC इंडिया में 500 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन सरकारी नौकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025