Loading...
IGNOU ने UG-PG पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाई, अब इस दिन तक करें आवेदन
IGNOU में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन

IGNOU ने UG-PG पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाई, अब इस दिन तक करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Dec 02, 2021
07:30 pm

क्या है खबर?

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2022 सत्र के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार IGNOU की अधिकारिक वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। IGNOU के सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम्स, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को यह छूट नहीं दी गई है।

डाटा

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्या है?

IGNOU भारतीय संसदीय अधिनियम के द्वारा सितम्बर, 1985 में स्थापित एक विश्वविद्यालय है। भारत और अन्य 33 देशों के लगभग 40 लाख विद्यार्थी IGNOU में अध्ययन करते हैं। IGNOU में घर बैठे पढ़ाई करने की सुविधा मिलती है।

पाठ्यक्रम

किन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

BA इन टूरिज्म स्टडीज

B.Com

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एण्ड इंफार्मेशन साइंसेस

सर्टिफिकेट इन रशियन लैंग्वेज

सर्टिफिकेट इन अरेबिक लैंग्वेज

सर्टिफिकेट इन इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी

सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एण्ड इंफार्मेश साइंसेस

सर्टिफिकेट इन पीस स्टडीज & कॉन्फलिक्ट मैनेजमेंट

सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज

सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज

डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज

MA (गांधी & पीस स्टडीज)

MA (हिंदी)

MA (ट्रांसलेशन स्टडीज)

PG सर्टिफिकेट, डिप्लोमा इन गांधी & पीस स्टडीज

PG सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर पॉलिसी

PG डिप्लोमा इन सस्टेनेबिलिटी साइंस

ADVERTISEMENT

दस्तावेज

पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदक की स्कैन की गई तस्वीर (100kb से कम)

आवेदक द्वारा किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (100kb से कम)

आयु प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (200kb से कम)

प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200kb से कम)

अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200kb से कम)

श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी, यदि SC/ST/OBC है तो (200kb से कम)

ADVERTISEMENT

पंजीकरण

IGNOU में प्रवेश के लिए कैसे पंजीकरण करें?

ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए IGNOU की आधिकारिक साइट www.ignouadmission.in पर जाएं।

अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें, जैसे कि पंजीकृत उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड।

अब उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी लेकर रख लें।

अंतिम तिथि

जुलाई 2021 सत्र में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी

IGNOU ने सेमेस्टर पाठ्यक्रमों को छोड़कर, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के जुलाई 2021 सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समय सीमा 7 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय ने कहा, "सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सेमेस्टर आधारित UG/PG कोर्सेज में प्रवेश की आखिरी तारीख आ गई है। उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।"

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार ई-मेल आईडी ssc@ignou.ac.in और हेल्पलाइन नंबर 011-29572513 के माध्यम से IGNOU से संपर्क कर सकते हैं।

असाइनमेंट

टर्म एंड एग्जाम के असाइनमेंट जमा कराने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ी

IGNOU ने टर्म एंड एग्जाम (TEE) दिसंबर 2021 के लिए आसाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप और फील्ड वर्क जर्नल आदि जमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।

छात्र TEE के लिए अपने साइनमेंट या प्रोजेक्ट रिपोर्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा सकते हैं।

IGNOU ने TEE की संभावित तिथियां भी जारी की हैं। संभावित परीक्षा तिथि के अनुसार, TEE अब 20 जनवरी, 2022 से 22 फरवरी, 2022 तक होंगे।

ADVERTISEMENT