Page Loader
कौन हैं टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी? 
रेशमा केवलरमानी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO हैं

कौन हैं टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी? 

Apr 17, 2025
05:53 pm

क्या है खबर?

टाइम पत्रिका ने 2025 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका की वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की CEO रेशमा केवलरमानी को भी शामिल किया गया है। 2025 की टाइम 100 सूची में 32 देशों के प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिनमें राजनेता, CEO, खिलाड़ी, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। केवलरमानी इस साल की सूची में जगह पाने वाली अकेली भारतीय मूल की शख्सियत हैं।

परिचय

कौन हैं रेशमा केवलरमानी?

केवलरमानी का जन्म मुंबई में हुआ था और वे 1988 में अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की और इसके बाद मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बॉस 2015 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला लेकर जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया। उन्होंने अपने करियर में विज्ञान, स्वास्थ्य सेवाओं और नेतृत्व के क्षेत्रों में बेहतरीन संतुलन बनाते हुए लगातार प्रगति की।

करियर

वर्टेक्स की CEO बनकर रच दिया इतिहास 

केवलरमानी 2017 में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ीं और 1 साल के भीतर ही उन्हें कंपनी का चीफ मेडिकल ऑफिसर बना दिया गया। 2020 में वह CEO बनीं और अमेरिका की किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं। उनके नेतृत्व में वर्टेक्स ने CRISPR तकनीक पर आधारित सिकल सेल उपचार को FDA की मंजूरी दिलवाई। इसके साथ ही, वह जिन्कगो बायोवर्क्स के बोर्ड की सदस्य भी हैं, जहां उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण काफी सराहा गया।