Page Loader
वॉलमार्ट अमेरिका और भारत में देगी सैकड़ों नई नौकरियां, छंटनी से प्रभावित कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन 
वॉलमार्ट अमेरिका और भारत में देगी सैकड़ों नई नौकरियां (तस्वीर: सोशल मीडिया)

वॉलमार्ट अमेरिका और भारत में देगी सैकड़ों नई नौकरियां, छंटनी से प्रभावित कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन 

May 28, 2025
05:34 pm

क्या है खबर?

फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट अमेरिका और भारत में सैकड़ों नई नौकरियां शुरू करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब यह नई नौकरियां उन्हीं कर्मचारियों के लिए भी खुली होंगी। ये नौकरियां भारत के बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में भी होंगी। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव संगठन को तेज और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

प्रभाव

AI से बदल रही है नौकरियों की दिशा 

वॉलमार्ट ने कहा है कि तकनीक में बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से अब नई तरह की नौकरियों की जरूरत हो रही है। कुछ पुराने कामों की जरूरत नहीं रह गई है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां भी इसी कारण हजारों लोगों को निकाल चुकी हैं। छंटनी के लिए AI को जिम्मेदार माना जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में AI नई नौकरियों को भी जन्म देगा।

 कामकाज 

AI से वॉलमार्ट की कामकाज में तेजी 

वॉलमार्ट ने बताया कि अब उसने कई कामों में AI का उपयोग शुरू कर दिया है। AI की मदद से अब स्टोर में मांग, माल की स्थिति और सप्लाई चेन को बेहतर समझा जा रहा है। कंपनी ने उत्पादन के समय को भी 18 हफ्तों तक घटा दिया है। इससे ट्रेंड वाले कपड़े जल्दी ग्राहक तक पहुंच रहे हैं। यह बदलाव वॉलमार्ट को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने में मदद कर रहा है।