Page Loader
वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO रेशमा केवलरमानी कौन हैं? जानिए उनकी कुल संपत्ति 
रेशमा केवलरमानी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था

वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO रेशमा केवलरमानी कौन हैं? जानिए उनकी कुल संपत्ति 

Dec 07, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रेशमा केवलरमानी एक जानी-मानी महिला व्यवसायी हैं। केवलरमानी का जन्म 1973 में महाराष्ट्र के मुंबई में आर्थिक रूप से संपन्न परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 1988 में वह अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने बॉस्टन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में अपनी इंटर्नशिप और रेजीडेंसी पूरी की।

करियर

मैसाचुसेट्स से ही शुरू किया करियर

मैसाचुसेट्स से ही एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2015 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी जनरल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की। कुछ समय तक चिकित्सक के रूप में काम करने के बाद उन्होंने बायोफार्मा क्षेत्र में कदम रखा और अमेरिका की जानी-मानी बायोफार्मा कंपनी एमजेन में काम करना शुरू किया। एमजेन में करीब 12 साल तक काम करने के बाद वह वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स में शामिल हुईं।

संपत्ति

रेशमा केवलरमानी की कितनी है संपत्ति?

2017 में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स में शामिल होने के बाद 3 साल तक उन्होंने कड़ी मेहनत की और 2020 में उन्हें बायोटेक कंपनी की अध्यक्ष और CEO नियुक्त किया गया। बायोटेक के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है। वह किसी बायोटेक कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी अनुमानित संपत्ति 546 करोड़ रुपये से भी अधिक है।