Page Loader
मुंबई में जन्मी रेशमा केवलरमानी ऐसे बनीं वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO, जानिए इनकी संपत्ति
रेशमा केवलरमानी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था

मुंबई में जन्मी रेशमा केवलरमानी ऐसे बनीं वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO, जानिए इनकी संपत्ति

Jul 03, 2023
05:19 pm

क्या है खबर?

वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रेशमा केवलरमानी किसी बड़ी बायोटेक कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उनका जन्म 1973 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय से 1998 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में अपनी इंटर्नशिप और रेजीडेंसी पूरी की और यहीं से एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने अपना करियर भी शुरू किया।

संपत्ति

रेशमा केवलरमानी की संपत्ति

चिकित्सक के रूप में कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने बायोफार्मा क्षेत्र में कदम रखा और अमेरिका की दिग्गज बायोफार्मा कंपनी एमजेन में काम करना शुरू किया। लगभग 12 वर्षों तक एमजेन में काम करने के बाद वह वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स में शामिल हुईं। 1 अप्रैल, 2020 को उन्हें बायोटेक कंपनी के अध्यक्ष और CEO के रूप में नियुक्त किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेशमा की अनुमानित संपत्ति 360 करोड़ रुपये से अधिक है।