Page Loader
गूगल की सहयोगी कंपनी वेरिली ने भी की छंटनी, 15% कर्मचारियों को निकाला
वेरिली में होगी छंटनी

गूगल की सहयोगी कंपनी वेरिली ने भी की छंटनी, 15% कर्मचारियों को निकाला

Jan 12, 2023
02:42 pm

क्या है खबर?

गूगल की सहयोगी और अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी वेरिली (Verily) ने लगभग 240 कर्मचारियों (15% कर्मचारी) की छंटनी की है। CNBC के अनुसार, वेरिली के एक शीर्ष अधिकारी ने भी कंपनी छोड़ दी है और कंपनी के कर्मचारियों को CEO स्टीफन गिल्लेट से ईमेल प्राप्त होगा। प्रभावित कर्मचारियों को "आपकी भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट" शीर्षक के साथ ईमेल प्राप्त होगा। जो कर्मचारी प्रभावित नहीं हैं, उन्हें "वेरिली में आपकी भूमिका" शीर्षक वाला ईमेल प्राप्त होगा।

जानकारी

कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया

वेरिली के कर्मचारियों को बुधवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें घर से ही काम करने के लिए कहा गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गूगल भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, गूगल ने अभी तक ऐसी योजना की घोषणा नहीं की है। बता दें, आर्थिक दिक्कतों के कारण वेरिली के पहले अमेजन, मेटा, सिस्को और ट्विटर जैसी दिग्गज कम्पनियों ने भी हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।