Page Loader
अपग्रेड ने की 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, फंडिंग की कमी को बताया जा रहा कारण
एडटेक सेक्टर से 18,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई है

अपग्रेड ने की 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, फंडिंग की कमी को बताया जा रहा कारण

Mar 07, 2023
03:11 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी अपग्रेड ने अपनी सहायक कंपनी 'कैंपस' से लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। हड़प्पा एजुकेशन में 70 कर्मचारियों को निकालने के बाद अपग्रेड-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी में छंटनी का यह दूसरा दौर है। बता दें, अपग्रेड कैंपस इम्पार्टस का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे रॉनी स्क्रूवाला-समर्थित अपग्रेड द्वारा मार्च 2021 में 150 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया गया था। प्रमुख स्टार्टअप पोर्टल इंट्रैकर के अनुसार, फंडिंग की कमी के कारण स्टार्टअप ने छंटनी की है।

छंटनी

एडटेक सेक्टर से 18,000 कर्मचारियों की हुई छंटनी

IT सेक्टर के बाद एडटेक दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है, जहां पिछले एक साल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में मंदी के कारण एडटेक सेक्टर के 18,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। हाल ही में वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए एडटेक दिग्गज BYJU'S ने भी इंजीनियरिंग टीमों से अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की।