Page Loader
क्रेडिट सुइस बैंक को खरीदने वाली UBS कंपनी 36,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी
UBS स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

क्रेडिट सुइस बैंक को खरीदने वाली UBS कंपनी 36,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Apr 02, 2023
05:33 pm

क्या है खबर?

भारत में स्विस बैंक के नाम से विख्यात विश्व की प्रमुख वित्तीय कंपनी UBS ने हाल ही में क्रेडिट सुइस बैंक को खरीदा है। इन दोनों के विलय के कारण UBS के वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBS कर्मचारियों की संख्या में 30 प्रतिशत कटौती करने की योजना बना रही है, यानि लगभग 36,000 लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।

छंटनी

स्विट्जरलैंड के कर्मचारी होंगे सबसे अधिक प्रभावित

UBS अकेले स्विट्जरलैंड में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है और क्रेडिट सुईस के उन कर्मचारियों को ही नौकरी पर रखेगी, जो कार्य में बेहतर हैं। इस छंटनी में किस विभाग के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। क्रेडिट सुईस और UBS स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से शामिल हैं और दोनों को वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान माना जाता था।