Page Loader
दुनियाभर की 796 टेक कंपनियों ने इस साल की 2.1 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
पिछले साल 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई थी

दुनियाभर की 796 टेक कंपनियों ने इस साल की 2.1 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

Jun 25, 2023
11:26 am

क्या है खबर?

वैश्विक मंदी की आशंका के बीच गूगल और अमेजन समेत दुनियाभर की सैकड़ों टेक कंपनियां इस साल बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 25 जून के बीच दुनियाभर की 796 टेक कंपनियों ने लगभग 2.1 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। बता दें, पिछले साल वैश्विक स्तर पर टेक सेक्टर से लगभग 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।

छंटनी

इन बड़ी कंपनियों ने की छंटनी

मेटा ने पिछले साल 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद इस साल भी अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की। माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 10,000 कर्मचारियों और अमेजन ने भी लगभग 8,000 कर्मचारियों को बाहर किया है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस साल वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की। ओवर-हायरिंग और खर्च संबंधी चिंताओं के कारण कई भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स भी इस साल लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।