Page Loader
स्विगी भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानें कितने लोग हो सकते हैं प्रभावित
स्विगी में फिलहाल लगभग 6,000 कर्मचारी कार्यरत हैं

स्विगी भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानें कितने लोग हो सकते हैं प्रभावित

Jan 19, 2023
09:16 pm

क्या है खबर?

स्विगी कथित तौर पर अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी की छंटनी से प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और संचालन विभाग के कर्मचारियों के प्रमुख रूप से प्रभावित होने की उम्मीद है। अन्य कंपनियों की तरह कर्मचारियों की छंटनी करके स्विगी भी कंपनी के खर्च में कटौती करना चाहती है। बता दें, स्विगी में फिलहाल लगभग 6,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। आगामी छंटनी में लगभग 600 कर्मचारी नौकरी खो सकते हैं।

जानकारी

जोमैटो और डंजो ने भी की कर्मचारियों की छंटनी

जोमैटो ने भी नवंबर, 2022 में अपने लगभग 3,800 कर्मचारियों को निकाल दिया था। इस छंटनी से पहले जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता समेत कंपनी के कई अन्य अधिकारियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेंगलुरु स्थित डिलीवरी सर्विस स्टार्टअप डंजो ने भी हाल ही में अपने लगभग 3 प्रतिशत कर्मचारियों छंटनी कर दी है। इन सबके अतिरिक्त, बाईजूस और अनएकेडमी ने भी पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाल दिया है।