NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,089 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए क्या है तेजी की वजह
    अगली खबर
    शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,089 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए क्या है तेजी की वजह
    सेंसेक्स आज 1,089 अंक चढ़कर हुआ बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

    शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,089 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए क्या है तेजी की वजह

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 08, 2025
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज (8 अप्रैल) बढ़त के साथ बंद हुए।

    आज सेंसेक्स 1,089 अंक की बढ़त के साथ आज 74,227.08 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 374 अंक चढ़कर 22,535.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

    मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 307 अंक की बढ़त के साथ 14,064.25 अंक पर बंद हुआ।

    गेनर्स लूजर्स

    ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

    टॉप गेनर्स में आज BSE लिमिटेड, हुडुको और PB फिनटेक ने क्रमशः 6.86 फीसदी, 6.22 फीसदी और 5.97 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। IRB इंफ्रा और चोल इन्वेस्टमेंट के शेयरों में भी क्रमशः 5.86 फीसदी और 5.57 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

    दिल्लीवरी, IGL, वोडाफोन-आइडिया, सीमेंस और एस्ट्रल लिमिटेड क्रमशः 7.25 फीसदी, 4.08 फीसदी, 2.58 फीसदी, 1.74 फीसदी और 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

    वजह

    क्या है बाजार में बड़ी बढ़त की वजह?

    आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का एक बड़ा कारण वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत रहे।

    अमेरिका की सख्त टैरिफ नीतियों में नरमी की उम्मीद से एशियाई बाजारों में उछाल आया। जापान का निक्केई 5.6 प्रतिशत चढ़ा, जिससे भारत सहित दूसरे बाजारों में भी भरोसा लौटा।

    अमेरिका और जापान के बीच व्यापार वार्ता शुरू होने की खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

    घरेलु वजह

    घरेलू समर्थन और RBI से उम्मीदें 

    भारतीय बाजारों में हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू की, जिससे इंडेक्स को बढ़त मिली। निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 14.8 प्रतिशत नीचे था, जबकि मिड और स्मॉल कैप में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

    इसके साथ ही, इस उम्मीद से भी बाजार को सहारा मिला कि RBI आगामी बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा, जिससे आर्थिक रफ्तार को मदद और बाजार में नकदी बढ़ने की संभावना है।

    तेल

    तेल की कीमतों में गिरावट और FII की खरीदारी 

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को राहत मिली। ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर से नीचे आ गया, जिससे भारत जैसे आयातक देशों को फायदा हुआ।

    इसके साथ ही, विदेशी निवेशकों ने फिर से भारतीय शेयरों की खरीद शुरू की है। वहीं, इस महीने अब तक FII ने लगभग 5,224 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में मजबूती देखने को मिली।

    कीमत

    सोना-चांदी की कीमत आज क्या रही?

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

    आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 88,306 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 89,580 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

    खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी
    निफ्टी 50

    ताज़ा खबरें

    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली
    सेना प्रमुख की कमांडरों को खुली छूट, कहा- संघर्ष विराम उल्लंघन होने पर करें जवाबी कार्रवाई भारतीय सेना
    करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' पर लिया बड़ा फैसला, आया फिल्म से जुड़ा ये नया अपडेट करण जौहर

    शेयर बाजार समाचार

    सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंची, इन वजहों से हो रही बढ़ोतरी सोना-चांदी की कीमतें
    विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाले 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा, जानिए क्या है कारण  डॉलर
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 341 अंक चढ़ा सेंसेक्स सेंसेक्स
    शेयर बाजार में 900 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानिए क्या है तेजी की वजह सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 1,414 अंक फिसलकर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स सुबह ही 280 अंक टूटा, क्या है गिरावट की वजह?  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, आज 112 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल, निफ्टी में और गिरावट की आशंका डोनाल्ड ट्रंप

    निफ्टी

    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 147 अंक की बढ़त, निफ्टी 22,547 पर बंद शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स आज मामूली बढत के साथ हुआ बंद, निफ्टी लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में सुबह-सुबह 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, जानिए क्या है गिरावट की वजह  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज सेंसेक्स 96 अंक टूटकर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    भारतीय शेयर बाजार का इस साल अब तक बुरा हाल, क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट? शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: आज भी दर्ज हुई बड़ी गिरावट, 856 अंक टूटा सेंसेक्स  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: 1996 के बाद लंबी गिरावट की ओर निफ्टी 50, इस महीने 4 प्रतिशत लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी में कई दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी, जानिए वजह शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025