
शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,046 अंक ऊपर
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (20 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स 1,046 अंक की बढ़त के साथ आज 82,408.17 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 318 अंक चढ़कर 25,112.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 255 अंक की बढ़त के साथ 16,357.25 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज पावर फाइनेंस, कायन्स टेक और मैक्स हैल्थकेयर ने क्रमशः 4.79 फीसदी, 4.50 फीसदी और 4.37 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हुडको और MCX इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 4.36 फीसदी और 4.14 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
बैंक ऑफ इंडिया, सीमेंस, मैनकाइंड फार्मा, श्री सीमेंट्स और बजाज ऑटो क्रमशः 2.16 फीसदी, 2.15 फीसदी, 1.57 फीसदी, 1.48 फीसदी और 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है तेजी की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी शॉर्ट कवरिंग, सस्ते शेयरों की खरीद, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और FPI की वापसी जैसे कारणों से दर्ज हुई है।
इजरायल-ईरान तनाव में नरमी की उम्मीद से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके साथ ही, निफ्टी के तकनीकी संकेत भी सकारात्मक हैं।
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से बाजार को समर्थन मिला है, जिससे निवेशकों में उत्साह देखा गया।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 98,503 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.05 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।