
शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 287 अंक टूटा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (2 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 287 अंक की गिरावट के साथ 83,409.69 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंक फिसलकर 25,453.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 11 अंक की गिरावट के साथ 16,840.20 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज टाटा कम्युनिकेशन, मैनकाइंड फार्मा और आदित्य बिड़ला फाइनेंस ने क्रमशः 4.73 फीसदी, 4.19 फीसदी और 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टाटा स्टील और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी क्रमशः 3.65 फीसदी और 3.61 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। RBL बैंक, फोनिक्स मिल्स, NCC, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और श्रीराम फाइनेंस क्रमशः 4.13 फीसदी, 3.31 फीसदी, 3.20 फीसदी, 3.03 फीसदी और 2.97 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है बाजार में बड़ी गिरावट की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता रही। निवेशक सौदे के स्पष्ट विवरण का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार में सावधानी बनी हुई है। इसके साथ ही, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव ने वैश्विक तनाव को और बढ़ा दिया। इन सभी कारणों से सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज गिरावट दर्ज की गई।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 97,257 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।