Page Loader
सेल्सफोर्स ने फिर की छंटनी, 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
सेल्सफोर्स ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी

सेल्सफोर्स ने फिर की छंटनी, 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Jul 16, 2024
10:58 am

क्या है खबर?

अमेरिकी टेक कंपनी सेल्सफोर्स ने एक बार फिर पुनर्गठन योजना के तहत अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नई छंटनी में सेल्सफोर्स ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने इसी महीने कर्मचारियों को नौकरी से निकला है, लेकिन इससे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। एक बयान में, कंपनी ने पुष्टि की कि उसने कुछ नौकरियों में कटौती की है, लेकिन उसने कोई विशेष जानकारी नहीं दी।

छंटनी

इससे पहले भी हुई ही सेल्सफोर्स में छंटनी

सैन फ्रांसिस्को स्थित सेल्सफोर्स ने इस साल की शुरुआत में लगभग 700 कर्मचारियों की कटौती की और 2023 की शुरुआत में अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में से लगभग 10 प्रतिशत की कटौती की। ब्लूमबर्ग द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद सेल्सफोर्स के शेयरों में गिरावट आई। सोमवार को न्यूयॉर्क में कंपनी के शेयर 0.5 प्रतिशत तक गिरकर 252.64 डॉलर पर आ गए। पिछले सप्ताह के अंत तक इस साल शेयर में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

छंटनी

टेक सेक्टर में इतने कर्मचारियों की गई नौकरी

इस साल के शुरुआत से ही दुनियाभर की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। वैश्विक स्तर पर छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑप्स के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच वैश्विक स्तर पर 362 कंपनियों ने लगभग 1.06 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल मई महीने में 39 कंपनियों ने कुल 9,742 कर्मचारियों और अप्रैल में 50 कंपनियों में 21,473 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।