Page Loader
कर्मचारियों की छंटनी वैश्विक स्तर पर जारी, इस साल इतनों ने गंवाई नौकरी
कर्मचारियों की छंटनी वैश्विक स्तर पर जारी है

कर्मचारियों की छंटनी वैश्विक स्तर पर जारी, इस साल इतनों ने गंवाई नौकरी

May 26, 2024
11:34 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर की कई कंपनियां अपने लागत में कटौती करने के लिए कर्मचारियों की बड़ी संख्या में छंटनी कर चुकी हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 24 मई के बीच दुनियाभर की 298 कंपनियों ने 84,600 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले साल वैश्विक स्तर पर दुनियाभर की 1,191 कंपनियों ने 2.63 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

छंटनी

इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी

सिस्को ने इस साल अपने 4,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। अमेजन ने अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हाल ही में टिक-टॉक ने भी घोषणा की है कि वह वैश्विक स्तर पर अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। तोशिबा ने अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिससे 4,000 लोगों की नौकरी जाएगी।

छंटनी

इन कंपनियों ने भी की छंटनी

गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की है, जिससे 650 लोगों की नौकरी जाएगी। टेक दिग्गज ऐपल ने भी अपने अलग-अलग विभागों से 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा है कि वह अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी। कई अन्य कंपनियों ने भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।