LOADING...
फिजिक्सवाला का मूल्यांकन हुआ 320 अरब रुपये, कंपनी ने हासिल की नई फंडिंग
फिजिक्सवाला का मूल्यांकन हुआ 320 अरब रुपये

फिजिक्सवाला का मूल्यांकन हुआ 320 अरब रुपये, कंपनी ने हासिल की नई फंडिंग

Feb 11, 2025
06:19 pm

क्या है खबर?

एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला ने सेकेंडरी फंडिंग राउंड में 2.2-2.6 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग का नेतृत्व मौजूदा निवेशक वेस्टब्रिज कैपिटल कर रहा है। इस सौदे के बाद कंपनी का मूल्यांकन 3.7 अरब डॉलर (लगभग 320 अरब रुपये) हो जाएगा, जो 6 महीने पहले 2.8 अरब डॉलर (लगभग 240 अरब रुपये) था। इस निवेश के तहत कंपनी अपने 1,000 कर्मचारियों को स्टॉक बायबैक की पेशकश कर सकती है।

तैयारी

शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

फिजिक्सवाला इस साल के अंत तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना बना रहा है। इसके लिए कंपनी अगले महीने ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर सकती है। इससे पहले, सितंबर में हॉर्नबिल कैपिटल एडवाइजर्स और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,800 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। इस फंडिंग ने न केवल कंपनी के मूल्यांकन को दोगुना किया, बल्कि इसके IPO की संभावनाओं को भी मजबूत किया। कंपनी लगातार नए क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।

योजनाएं

तेजी से बढ़ता कारोबार और भविष्य की योजनाएं

फिजिक्सवाला ने पिछले 2 वर्षों में तेजी से वृद्धि की है। मार्च 2024 तक इसका राजस्व लगभग 3 गुना बढ़कर 2,015 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन तेज विस्तार के कारण खर्च भी बढ़े और घाटा बढ़ा। 2016 में अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी ने इसे एक यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू किया था, जो 2020 में एडटेक स्टार्टअप बना। अब तक, कंपनी 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,600 करोड़ रुपये) से अधिक की फंडिंग जुटा चुकी है।