पेपाल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 2,500 लोगों की जाएगी नौकरी
क्या है खबर?
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां लगातार वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।
अब फिनटेक फर्म पेपाल ने वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में 9 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है।
इस बड़े स्तर की छंटनी से कंपनी में काम करने वाले लगभग 2,500 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी।
पेपाल ने पिछले साल भी वैश्विक स्तर पर अपने 2,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
छंटनी
छंटनी को लेकर पेपाल ने क्या कहा?
पेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलेक्स क्रिस ने कर्मचारियों को दिए अपने आंतरिक ज्ञापन में कहा है कि कंपनी इस कदम से व्यवसाय को सही आकार देना चाहती है।
आंतरिक ज्ञापन के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को उनकी नौकरी समाप्ति के बारे में सप्ताह के अंत तक सूचित किया जाएगा।
नौकरी में कटौती पूरे साल भर की जाएगी। इस छंटनी से मौजूदा भूमिकाओं के साथ-साथ भविष्य की नौकरियां भी प्रभावित होंगी, जिनके लिए पेपाल ने नियुक्ति की योजना बनाई थी।
चुनौती
बाजार में चुनौतियों का सामना कर रही पेपाल
राजस्व में गिरावट और शहरों के खराब प्रदर्शन के कारण पेपर ने अपने कर्मचारियों को पिछले साल निकलना शुरू किया था।
फिनटेक कंपनी की कमाई में पिछले साल बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिससे इसके शेयरों में पिछले वर्ष 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
पेपाल बदलते बाजार के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रही है।
बता दें कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों ने भी इस साल अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।