NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / सीजफायर के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज हुई 9 प्रतिशत की तेजी
    अगली खबर
    सीजफायर के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज हुई 9 प्रतिशत की तेजी
    पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार उछाल (तस्वीर: फ्रीपिक)

    सीजफायर के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज हुई 9 प्रतिशत की तेजी

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    May 12, 2025
    11:30 am

    क्या है खबर?

    भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आज (12 मई) दोनों देशों के शेयर बाजारों में बढ़त देखने को मिली।

    आज सुबह बाजार खुलते ही पाकिस्तान के बेंचमार्क KSE-30 इंडेक्स में 9 प्रतिशत की तेज उछाल दर्ज की गई। इंट्रा-डे ट्रेड में 9,928 अंकों की छलांग के साथ KSE-100 इंडेक्स 1,17,104.11 अंक पर पहुंच गया।

    भारी तेजी के कारण करीब 1 घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी, जिससे निवेशकों में हलचल रही।

    राहत

    IMF बेलआउट से पाकिस्तान को राहत 

    सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान को 9 मई को वॉशिंगटन में IMF से 2.3 अरब डॉलर (लगभग 19,500 करोड़ रुपये) का बेलआउट पैकेज मिला।

    इस प्रस्ताव पर भारत ने वोट नहीं किया था। यह आर्थिक सहायता ऐसे समय मिली जब पाकिस्तान गंभीर वित्तीय दबाव में था।

    इसके साथ ही, सीजफायर की घोषणा ने निवेशकों में भरोसा लौटाया और शेयर बाजार को मजबूती दी। पाकिस्तान के लिए यह पैकेज अर्थव्यवस्था को संभालने में मददगार माना जा रहा है।

    भारतीय बाजार

    भारतीय बाजार में दिन की शुरुआत से ही जोरदार बढ़त

    आज सुबह से ही भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

    खबर लिखे जाने तक सुबह 11:10 बजे सेंसेक्स 2,200 अंकों से अधिक चढ़कर 81,714 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 700 अंकों की बढ़त के साथ 24,709 पर पहुंच गया।

    विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के चलते पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन सीजफायर की खबर ने निवेशकों का भरोसा लौटा दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार

    ताज़ा खबरें

    सीजफायर के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज हुई 9 प्रतिशत की तेजी शेयर बाजार समाचार
    भारत ने मालदीव की 5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की मालदीव
    शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में हो सकती है देरी, जानिए क्या है कारण  शाहरुख खान
    गूगल I/O 2025 इवेंट में क्या कुछ हो सकता है लॉन्च?  गूगल

    शेयर बाजार समाचार

    गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार आज बंद रहेगा या खुला? सेंसेक्स
    शीर्ष-10 कंपनियों के मूल्यांकन 3.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा?  HDFC
    विदेशी निवेशकों की बढ़ी भारतीय बाजार में रुचि, जानिए कितना किया निवेश  अर्थव्यवस्था समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की बढ़त, निफ्टी 24,000 अंक के पार  सेंसेक्स

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए किया तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल, ये कितने खतरनाक? तुर्की
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े दुनिया
    पाकिस्तान के लिए IMF के राहत पैकेज पर भारत ने नहीं किया मतदान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    पाकिस्तान के 3 एयरबेस पर भारत का जवाबी हमला, कई आतंकी लॉन्च पैड भी ध्वस्त जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025