Page Loader
ओरेकल ने की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, नई नौकरियों को भी किया रद्द 
भारत में ओरेकल के पास एक बड़ा कार्यबल है (तस्वीर: ओरेकल)

ओरेकल ने की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, नई नौकरियों को भी किया रद्द 

Jun 16, 2023
10:13 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ओरेकल ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर फर्म ने गुरुवार को अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से कंपनी की स्वास्थ्य इकाई में काम करने वाले कर्मचारी प्रभावित हुए है। छंटनी करने के साथ-साथ कंपनी ने नई नौकरियों की योजना को रद्द कर दिया है और अपनी स्वास्थ्य इकाई के भीतर खाली पदों में भी कटौती की है।

पैकेज

प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देगी कंपनी 

छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को ऑरेकल सेवरेंस पैकेज के रूप में कंपनी में काम कर चुके प्रत्येक वर्ष के लिए 4 हफ्ते और एक अतिरिक्त हफ्ते का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें छुट्टियों के दिनों का भी कंपनी भुगतान करेगी। कितने कर्मचारियों की छंटनी हुई है, फिलहाल यह आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। यह भी अज्ञात है कि इस छंटनी से भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है, क्योंकि भारत में ओरेकल के पास एक बड़ा कार्यबल है।