Page Loader
नोकिया भारत में करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 250 लोगों की जाएगी नौकरी 
नोकिया भारत में कर्मचारियों की छंटनी करेगी (तस्वीर: एक्स)

नोकिया भारत में करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 250 लोगों की जाएगी नौकरी 

Feb 21, 2024
09:54 am

क्या है खबर?

टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी नोकिया भारत में कर्मचारियों की छंटनी कर अपने संगठन का पुनर्गठन करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी के तहत कंपनी करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इसके साथ ही मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO), मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) और कानूनी मामलों के प्रमुख पदों को खत्म कर रही है और 3 व्यावसायिक समूह बना रही है। वर्तमान में नोकिया इंडिया के विभिन्न विभागों में लगभग 17,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

छंटनी

वैश्विक स्तर पर नोकिया कर सकती है छंटनी

नोकिया ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपने खर्च को कम करने और प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय कंपनी में 86,000 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें घटाकर आने वाले समय में कंपनी 72,000 से 77,000 तक सीमित कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि भारत में होने वाली छंटनी से उसके कौन-कौन से विभाग पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।

छंटनी

इस महीने इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी

छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 21 फरवरी के बीच दुनियाभर की 159 टेक कंपनियों ने 41,793 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। अमेजन ने अपने हेल्थ डिवीजन में 100 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की है। स्नैपचैट ने घोषणा की है कि वह 10 प्रतिशत लगभग कर्मचारियों की छंटनी करेगी। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी