Page Loader
नीता अंबानी कभी थीं स्कूल टीचर, आज इतनी है उनकी संपत्ति 
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर, 1963 को मुंबई में हुआ था (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nita.ambaniii)

नीता अंबानी कभी थीं स्कूल टीचर, आज इतनी है उनकी संपत्ति 

Apr 08, 2023
02:38 pm

क्या है खबर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर कारोबारी महिलाओं में से एक हैं। उनका जन्म 1 नवंबर, 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से 1985 में नीता की शादी हुई और इसके बाद वह कुछ दिनों तक एक स्कूल में पढ़ाती रहीं।

संपत्ति

नीता अंबानी की संपत्ति

नीता अंबानी ने शादी के कुछ साल बाद धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। वह रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की मालकिन हैं। नीता ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की CSR शाखा और रिलायंस फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की। वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं और उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, नीता की कुल संपत्ति लगभग 21,000 करोड़ रुपये है।