इंटेल के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर अपने पीछे छोड़ गए अरबों की संपत्ति
इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का बीते दिन शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मूर का जन्म 3 जनवरी, 1929 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की और मैरीलैंड स्थित जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी में अपना रिसर्च करियर शुरू किया। मूर ने 1968 में इंटेल की स्थापना की और आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है।
इतनी है मूर की संपत्ति
मूर ने सेमीकंडक्टर चिप्स के डिजाइन और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने संपूर्ण डिजिटल उपकरणों के लिए आधारशिला बनाई। तकनीक के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राष्ट्रपति जॉर्ज HW बुश ने उन्हें प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय पदक दिया। मूर के परिवार में बेटे केनेथ और स्टीवन और चार पोते-पोतियां हैं, जो उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मूर की कुल संपत्ति लगभग 614 अरब रुपये है।
इस खबर को शेयर करें