Page Loader
भारत बना तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टार्टअप की संख्या 27,000 के करीब
भारत में 1,300 से अधिक टेक स्टार्टअप पिछले साल शुरू किए गए हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

भारत बना तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टार्टअप की संख्या 27,000 के करीब

Feb 15, 2023
04:19 pm

क्या है खबर?

भारत वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आज 25,000-27,000 हजार टेक स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसमें, 1,300 से अधिक टेक स्टार्टअप पिछले साल शुरू किए गए हैं। भारत में साल 2022 में 23 यूनिकॉर्न को भी जोड़े गए हैं, जो विश्व में सबसे अधिक है।

निवेश

भारत में बढ़ा निवेश

विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भारत इस साल नॉन-यूनिकॉर्न्स और यूनीक स्टार्टअप्स पर महत्वपूर्ण निवेश फोकस देखा गया। 2022 में लगभग 1,400 स्टार्टअप को फंडिंग प्राप्त हुई, जो 2021 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। नैसकॉम की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इनमें से 47 प्रतिशत स्टार्टअप ने 2022 में अपना पहला कदम बढ़ाया है। इसके साथ ही 2022 में सीड-स्टेज में टेक स्टार्टअप्स ने भी काफी निवेश हासिल किया है।