Page Loader
IBM कर रही बड़े स्तर पर छंटनी, हजारों कर्मचारियों की गई नौकरी
IBM कर रही छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

IBM कर रही बड़े स्तर पर छंटनी, हजारों कर्मचारियों की गई नौकरी

Sep 19, 2024
09:37 am

क्या है खबर?

IBM एक बार बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। द रजिस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, IBM ने वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ दिनों में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और कंपनी अपने इस कदम को गुप्त रखने की कोशिश कर रही है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि छंटनी से कितने विभाग के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, लेकिन IBM क्लाउड के कर्मचारियों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

छंटनी

पिछले साल भी IBM ने की थी बड़े स्तर पर छंटनी

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बनाने वाली दुनिया की जानी-मानी कंपनी IBM ने पिछले साल भी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस समय कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने अलग-अलग विभागों से कुल 3,900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कथित तौर पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों से छंटनी को गुप्त रखने के लिए कहा है। IBM खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों को निकाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना चाहती है।

अन्य छंटनी

वैश्विक स्तर पर कितने कर्मचारियों की गई नौकरी?

वैश्विक स्तर पर छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑप्स के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 19 सितंबर के बीच वैश्विक स्तर पर 438 कंपनियों ने लगभग 1.38 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले महीने इंटेल और सिस्को जैसी बड़ी कंपनियों ने छंटनी की घोषणा की, जिससे 27,000 से अधिक कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। सैमसंग भी छंटनी करने वाली है, जिससे भारत में काम करने वाले 200 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।