LOADING...
गूगल ने अपने कर्मचारियों को दिया एक और झटका, केवल दर्जन भर कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति
गूगल के केवल एक दर्जन कर्मचारियों को इस साल पदोन्नति मिलेगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने अपने कर्मचारियों को दिया एक और झटका, केवल दर्जन भर कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति

Mar 08, 2023
06:06 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज गूगल ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि कंपनी में इस साल कम संख्या में लोगों की पदोन्नति होगी। CNBC की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल केवल एक दर्जन कर्मचारियों को अधिक वरिष्ठ स्तर पर पदोन्नति मिलेगी। कंपनी ने इस बारे में कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया है। छंटनी के बाद गूगल के कर्मचारियों के लिए यह एक और बड़ा झटका है।

छंटनी

लगभग 12,000 कर्मचारियों की हुई छंटनी

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस साल जनवरी में वैश्विक स्तर पर अपने 6 प्रतिशत कार्यबल में कटौती करने की घोषणा की थी। कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर में काम करने वाले गूगल के लगभग 12,000 कर्मचारी प्रभावित हुए और उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। गूगल ने भारत में भी सेल्स और मार्केटिंग सहित विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को निकाल दिया। आर्थिक मंदी की चिंताओं के बीच टेक कंपनियां लगातार छंटनी कर रही हैं।