Page Loader
EPFO ने EDLI योजना में किया बड़ा बदलाव, परिवारों को मिलेगी अधिक सुविधा
EPFO ने EDLI योजना में किया बड़ा बदलाव

EPFO ने EDLI योजना में किया बड़ा बदलाव, परिवारों को मिलेगी अधिक सुविधा

Mar 12, 2025
05:06 pm

क्या है खबर?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना में बदलाव किए हैं, जिससे मृतक EPF सदस्यों के परिवारों को अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। नए नियमों के तहत, अगर किसी सदस्य की मृत्यु गैर-अंशदायी अवधि में होती है, तो भी उनके परिवार को EDLI लाभ मिलेगा। पहले, ऐसी स्थिति में लाभ की पात्रता समाप्त हो जाती थी। इस बदलाव का उद्देश्य अधिक परिवारों को सुरक्षा देना और रोजगार की निरंतरता को पहचानना है।

बदलाव

सेवा में अंतराल का लाभ पर असर नहीं 

पहले अगर कर्मचारी की सेवा में कुछ दिनों का ब्रेक होता था, तो परिवार EDLI लाभ पाने के लिए अयोग्य हो सकता था। नए नियमों के तहत, 2 महीने तक का ब्रेक भी सेवा निरंतरता में गिना जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि परिवारों को न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 रुपये लाख का बीमा कवर मिलेगा। यह बदलाव उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जिनके पास अन्य वित्तीय सहायता के साधन नहीं होते।

फायदा

अधिक परिवारों को मिलेगा फायदा

EPFO के अनुसार, अब हर साल 14,000 से अधिक परिवार EDLI योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF बचत पर 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर को मंजूरी दी है। यह निर्णय करोड़ों कर्मचारियों के लिए आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत करेगा, जिससे वे भविष्य में अधिक आत्मविश्वास से बचत कर सकेंगे।