LOADING...
भारत में डंकिन डोनट्स इस साल होगा बंद, नुकसान से जूझ रही कंपनी
भारत में डंकिन डोनट्स बंद होने की तैयारी

भारत में डंकिन डोनट्स इस साल होगा बंद, नुकसान से जूझ रही कंपनी

Apr 03, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

भारत में लोकप्रिय अमेरिका की फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स इस साल के आखिर तक बंद हो सकता है। कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने अपने फ्रैंचाइज समझौते को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। यह एग्रीमेंट 31 दिसंबर, 2026 को खत्म हो रहा है, जिसके बाद देश में डंकिन के स्टोर्स सभी धीरे-धीरे बंद किए जा सकते हैं और इसके सभी ऑपरेशन्स को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा।

वजह

फ्रैंचाइज एग्रीमेंट खत्म होने की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिलेंट फूडवर्क्स और डंकिन डोनट्स के बीच 2011 में हुआ मल्टीपल यूनिट डेवलपमेंट फ्रैंचाइज एग्रीमेंट अब खत्म होने वाला है। कंपनी के बोर्ड ने इसे आगे रिन्यू न करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे लगातार हो रहा नुकसान और बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ न मिलना बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे कंपनी ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया है।

प्रक्रिया

स्टोर्स बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

कंपनी ने बताया कि वह आने वाले समय में डंकिन के मौजूदा स्टोर्स को धीरे-धीरे बंद करेगी या उनके ऑपरेशन को कम करेगी। इसके तहत कुछ स्टोर्स को पूरी तरह बंद किया जा सकता है, जबकि कुछ एसेट्स को बेचा या ट्रांसफर भी किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया नियमों और समझौते की शर्तों के अनुसार की जाएगी, ताकि किसी तरह की कानूनी या व्यावसायिक दिक्कत न हो और ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े।

Advertisement

नेटवर्क

कंपनी का बड़ा नेटवर्क और अन्य ब्रांड

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड का नेटवर्क भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है और कंपनी 3,500 से ज्यादा स्टोर चला रही है। इसके पास डोमिनोज और पोपेयज जैसे बड़े ब्रांड भी हैं। इसके अलावा, कंपनी अपने दूसरे ब्रांड्स पर भी फोकस कर रही है, जिससे वह बाजार में अपनी पकड़ बनाए रख सके और नए अवसरों पर काम कर सके तथा भविष्य में नए बिजनेस मॉडल भी अपनाए जा सकते हैं।

Advertisement