Page Loader
अरबपति वॉरेन बफेट ने लोगों की सहायता के लिए खोला खजाना, दान दिए 51,200 करोड़ 
94 वर्षीय वॉरेन बफेट ने 2006 से दान देने की शुरुआत की थी

अरबपति वॉरेन बफेट ने लोगों की सहायता के लिए खोला खजाना, दान दिए 51,200 करोड़ 

Jun 28, 2025
02:31 pm

क्या है खबर?

दुनिया के जाने-माने अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने लोगों की सहायता के लिए एक बड़ी राशि दान देने का फैसला लिया है। उन्होंने 6 अरब डॉलर (51,200 करोड़ रुपये) के बर्कशायर हैथवे के शेयर गेट्स फाउंडेशन एंड चार फैमिली चैरिटीज को दान कर दिए हैं। बफेट ने करीब 2 दशक पहले अपनी संपत्ति दान करना शुरू किया था। यह उनका सबसे बड़ा वार्षिक दान है और अब तक कुल 60 अरब डॉलर (5129.4 अरब रुपये) दान कर चुके हैं।

दान 

किसे दान किए गए हैं शेयर?

दान में बर्कशायर हैथवे के लगभग 123.6 लाख क्लास B शेयर शामिल थे। इनमें से 94.3 लाख शेयर गेट्स फाउंडेशन को दान किये हैं, जबकि 9.43 लाख से अधिक शेयर सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को दिये हैं। इसके अलावा 6.6 लाख से अधिक शेयर उनके बच्चों हॉवर्ड, सूसी और पीटर के नेतृत्व वाली 3 चैरिटीज हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को मिले हैं। वॉरेन बफेट के पास अभी भी बर्कशायर के 13.8 फीसदी शेयर हैं।

संपत्ति

कितनी है बफेट की कुल संपत्ति?

फोर्ब्स के अनुसार, दान से पहले 94 वर्षीय बफेट की कुल संपत्ति 152 अरब डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपये) आंकी गई थी, जिससे वे दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। दान के बाद, उनके छठे स्थान पर आने की उम्मीद है। बफेट ने पिछले साल नवंबर में अपनी फैमिली चैरिटीज में 1.14 अरब डॉलर (98 अरब रुपये) और जून, 2024 में 5.3 अरब डॉलर (करीब 455 अरब रुपये) का दान दिया था।