UPI शुल्क टलने पर अशनीर ग्रोवर का तंज, बोले- 2047 की दिवाली तक टाल दो फैसला
क्या है खबर?
UPI भुगतान पर शुल्क लगाने का फैसला टाले जाने के बाद भारत-पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले को 2047 की दिवाली तक टालने की बात कही है। ग्रोवर इससे पहले भी UPI पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव की आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना रहा है कि UPI पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
तंज
ग्रोवर ने क्या कहा?
ग्रोवर ने अपने पोस्ट में लिखा, "बेहतर होगा कि इस फैसले को 2047 की दिवाली तक टाल दिया जाए। तब तक तो हम विकसित देश बन ही रहे होंगे।"
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2026 में सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराया था।
ग्रोवर की टिप्पणी को इसी लक्ष्य के संदर्भ में व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Best to defer this to Diwali of 2047 - tab tak to hum developed country ban hi rahe hai ! https://t.co/sp8bfNogk6
— Ashneer Grover (@Ashneer_Grover) October 13, 2026
-via inshorts pic.twitter.com/dw1oUUYO8Z
अन्य
दिवाली के बाद लागू हो सकता है शुल्क
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा UPI कारोबारी भुगतानों पर MDR शुल्क लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।
पहले इसे 16 अक्टूबर से लागू करने की योजना थी, लेकिन अब दिवाली के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसे लागू किए जाने की संभावना है। प्रस्ताव के तहत 2,000 रुपये से अधिक के कुछ कारोबारी भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाया जा सकता है।
कारोबारी संगठनों ने त्योहारों के दौरान खर्च बढ़ने की आशंका जताई थी।