Page Loader
अमेजन ने भारत में शुरू की छंटनी, लगभग 1,000 कर्मचारी होंगे प्रभावित
अमेजन ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस वेतन देने का वादा किया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अमेजन ने भारत में शुरू की छंटनी, लगभग 1,000 कर्मचारी होंगे प्रभावित

Jan 13, 2023
10:19 am

क्या है खबर?

अमेजन ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। अमेजन भारत में तकनीक, मानव संसाधन और कुछ अन्य विभागों से लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी सभी प्रभावित कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर सूचित कर रही है कि उन्हें हटा दिया गया है। निकाले गए कर्मचारियों में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी अभी शुरू हुई है और यह कुछ और हफ्तों तक चलने की उम्मीद है।

जानकारी

अमेजन 18,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

अमेजन CEO एंडी जेसी ने घोषणा की थी कि कंपनी 18,000 से अधिक कर्मचारी की छंटनी करेगी। सभी प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी ने पांच महीने तक सेवरेंस वेतन देने का वादा किया गया है और कंपनी स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेगी। बता दें, ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी करने के दौरान एलन मस्क ने भी प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस वेतन देने का वादा किया था। हालांकि, बहुत से कर्मचारियों को अब तक सेवरेंस वेतन नहीं मिला है।