Page Loader
अमेजन फिर कर सकती है छंटनी, इस डिवीजन के कर्मचारी होंगे प्रभावित
अमेजन ने मार्च में भी 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी

अमेजन फिर कर सकती है छंटनी, इस डिवीजन के कर्मचारी होंगे प्रभावित

Apr 28, 2023
12:42 pm

क्या है खबर?

अमेजन अपने कारोबार को ठीक तरह से चलाने के प्रयास के तहत एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस बार अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियो डिवीजन से कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस छंटनी में कंपनी डिवीजन के कुल कार्यबल से लगभग 1 प्रतिशत की या 100 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। बता दें, वर्तमान में अमेजन के इस डिवीजन में लगभग 7,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

छंटनी

इस साल अमेजन ने की हजारों कर्मचारियों की छंटनी

अमेजन ने इस साल की शुरुआत में कंपनी कि खर्च में कटौती के लिए 18,000 कर्मचारियों को बाहर किया था। इसके बाद मार्च में भी कंपनी ने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। छंटनी के दूसरे दौर ने ट्विच सहित कंपनी के अन्य डिवीजनों को प्रभावित किया था। अमेजन के अलावा एंटरटेनमेंट की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने अपने खर्च में कटौती करने के लिए 7,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है।