Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट 
एस्ट्रोयड 2023 GC1 का आकार 51 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट 

Apr 14, 2023
12:53 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक छोटे विमान के आकार के एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 GC1 नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 23,615 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज 59 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार लगभग 51 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट? 

एस्ट्रोयड 2023 GC1 केवल 51 फीट चौड़ा है और यह 59 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, इसलिए इससे पृथ्वी को किसी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है। बता दें कि नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करता है।