NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / एडोब के CEO और अध्यक्ष शांतनु नारायण की कितनी है संपत्ति?
    अगली खबर
    एडोब के CEO और अध्यक्ष शांतनु नारायण की कितनी है संपत्ति?
    शांतनु नारायण का जन्म हैदराबाद में हुआ था

    एडोब के CEO और अध्यक्ष शांतनु नारायण की कितनी है संपत्ति?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Sep 10, 2023
    03:57 pm

    क्या है खबर?

    एडोब के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शांतनु नारायण एक जाने-माने भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी हैं।

    उनका जन्म 27 मई, 1963 को तेलंगाना के हैदराबाद में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक प्लास्टिक कंपनी के मालिक थे, जबकि उनकी मां एक शिक्षिका थीं।

    हैदराबाद पब्लिक स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

    करियर

    शांतनु नारायण का करियर 

    नारायण आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और 1986 में बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के हास स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA किया।

    पढ़ाई के बाद उन्होंने सिलिकॉन वैली की कंपनी मेजएक्स ऑटोमेशन सिस्टम्स के लिए काम करना शुरू किया।

    1989-95 के बीच वह ऐपल में काम कर रहे थे। आगे चलकर उन्होंने सिलिकॉन ग्राफिक्स के साथ काम किया और पिक्ट्रा इंक की सह-स्थापना की।

    संपत्ति

    नारायण की संपत्ति कितनी है?

    नारायण को 1998 में प्रोडक्ट डेवलपमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में एडोब में शामिल होने का अवसर मिला।

    उन्हें 2005 में कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के रूप में पदोन्नत किया गया था। जब ब्रूस चिजेन ने 2007 में एडोब के CEO के रूप में पद छोड़ दिया, तो नारायण ने उनकी जगह ली।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारायण की अनुमानित संपत्ति 3,800 करोड़ रुपये से अधिक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एडोब

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला
    IPL 2025, फाइनल: RCB ने PBKS को दिया 191 रन का लक्ष्य  IPL 2025
    किआ के पूर्व कर्मचारियों ने किए थे फैक्ट्री से इंजन चोरी, पुलिस जांच में खुलासा  किआ मोटर्स

    एडोब

    एडोब फ्लैश प्लेयर की हुई छुट्टी, फौरन कर दें अनइंस्टॉल फ़्लैश प्लेयर
    अब ब्राउजर में ही एडिट कर पाएंगे PDF फाइल्स, एडोब लाई नया गूगल क्रोम एक्सटेंशन गूगल
    एडोब फोटोशॉप फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल, मिलेगा वेब वर्जन का ऐक्सेस वेब ब्राउजर
    एडोब फोटोशॉप को AI से जोड़ने की कर रही तैयारी, इसी साल लॉन्च होगा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025