क्या टाटा मोटर्स लाएगी हैरियर कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट? सामने आई यह जानकारी
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में दमदार गाड़ियां पेश करने के लिए जानी जाती है।
कंपनी आने वाले कुछ सालों में 10 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश करने वाली है। हालांकि, पूरे पोर्टफोलियो की जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन खबर है कि कंपनी अपनी हैरियर को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश कर सकती है।
इंटरनेट पर टाटा की इस कार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसका उत्पादन शुरू कर रही है।
जानकारी
आगामी कार के बारे में मिली है ये जानकारी
आगामी टाटा इलेक्ट्रिक कार को ब्रांड के नए इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म बॉर्न इलेक्ट्रिक पर बनाया जाएगा।
देखने में यह काफी हद तक हैरियर के समान ही दिखती है। हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि यह इलेक्टिक हैरियर होगी।
कंपनी ने हाल ही में अपनी स्लीक नेमप्लेट का ट्रेडमार्क किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जो सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर की रेंज दे सकती है
डिजाइन
कैसा होगा कार का लुक?
अपनी मौजूदा कारों की तुलना में टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV में खास स्टाइल होगा। बॉडी पैनलिंग के काफी शार्प होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर SUV में फ्यूचरिस्टिक लुक और फील देने की कोशिश की जाएगी।
इसके प्रमुख विशेषताओं में से LED DRL की एक पतली पट्टी है जो पूरे फ्रंट फेसिया के चारों तरफ है।
ट्राएंगल के आकार की हेडलाइट हाउसिंग टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV की एक और शानदार खासियत है।
पावरट्रेन
बड़े बैटरी पैक पर भी काम रही टाटा
बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने के लिए टाटा आगामी मॉडल को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है।
टाटा अपने लोकप्रिय नेक्सन EV मॉडल के साथ भी ऐसा ही कर रही है। नेक्सन EV वर्तमान में 30.2 kWh बैटरी पैक का उपयोग करती है और इसकी रेंज 312 किलोमीटर है।
वहीं, अपडेटेड नेक्सन EV में 40 kWh का बैटरी पैक होगा जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 400 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा।
इलेक्ट्रिक कार
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
कुछ समय पहले ही टाटा मोटर्स ने कर्व (Curvv) इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV को पेश किया था।
उम्मीद है कि इसका उत्पादन नेक्सन कूपे के रूप में किया जाएगा, जिसे टाटा के नई जनरेशन 2 EV आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा।
बता दें कि नई टाटा कर्व कोसेप्ट EV SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर यह 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।