NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / क्या आपकी कार का AC दे रहा गर्म हवा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण 
    अगली खबर
    क्या आपकी कार का AC दे रहा गर्म हवा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण 
    गर्मियों में AC बहुत जरूरी है (तस्वीर: टर्टलवैक्स)

    क्या आपकी कार का AC दे रहा गर्म हवा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण 

    लेखन अविनाश
    May 14, 2023
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कार का एयर कंडिशनर (AC) सही रखना बेहद जरूरी है। कई बार आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जब कार की AC गर्म हवा देने लगे।

    AC से गर्म हवा निकलने का सबसे आम कारण इसके पार्ट्स में आई खराबी होती है। कई बार कंडेनसर की समस्या से भी ऐसा हो सकता है।

    आइये जानते हैं AC से गर्म हवा निकलने का कारण क्या है।

    काम

    कैसे काम करता है गाड़ी का AC?

    बता दें कि कार का AC सिस्टम वास्तव में ठंडी हवा नहीं बनाता है। यह केबिन से गर्म हवा और नमी को हटाकर इसे ठंडा करता है। इसके लिए इसमें एक कंप्रेसर, सर्पेन्टाइन बेल्ट, रेफ्रिजरेंट और कूलिंग फैन जैसे पार्ट्स लगे होते हैं।

    कंडेनसर पंप मदद से रेफ्रिजरेंट केबिन से गर्म हवा को हटाता है और फिर यह नमी को बाहर करता है। इसके बाद कूलिंग फैन केबिन में ठंडी हवा पहुंचाता है।

    #1

    कंप्रेसर में खराबी

    कई बार कम इस्तेमाल के कारण AC का कंप्रेसर खराब हो जाता है।

    बता दें कि जब भी आप अपनी गाड़ी के AC को कई महीनों तक इस्तेमाल नहीं करते हैं और अचानक शुरू करते हैं तो यह AC सिस्टम को झटका दे सकता है, जिससे यह जल्द ही खराब हो सकता है।

    इसलिए समय-समय पर गाड़ी के AC को 15 से 20 मिनट तक चालू कर इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।

    #2

    कार रेफ्रिजरेंट का लीक करना

    कार के AC से गर्म हवा निकलने लगे तो इसका सबसे मुख्य कारण यह है कि रेफ्रिजरेंट सिस्टम में कहीं कोई लीक है। इस तरह के लीक से निपटने के लिए दो विकल्प हैं।

    सबसे पहले इसे मैकेनिक के पास ले जाना है, जो लीक का पता लगाकर इसकी मरम्मत करेगा। इसमें कंप्रेसर को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है।

    दूसरा विकल्प AC लीक सीलर का उपयोग करना है। हालांकि, यह उत्पाद छोटे रिसाव के लिए है।

    #3

    कंडेनसर का खराब होना

    कंडेनसर का काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। अगर किसी कारण से यह खराब जाए तो आपकी कार का AC गर्म हो जाएगा।

    कंडेनसर फ्रंट ग्रिल के पीछे रहता है, इसलिए हो सकता है कि धूल मिट्टी इसके कूलेंट प्रोसेस को प्रभावित कर रही हों।

    इससे AC पर ज्यादा असर भी पड़ेगा। बता दें कि इसकी मरम्मत आमतौर पर नहीं होती है और खराब होने पर आपको इसे बदलने की आवश्यकता होगी।

    #4

    कूलिंग फैन का काम न करना

    AC से ठंडी हवा निकलने के लिए कंडेनसर के साथ ही कूलिंग फैन की एक जोड़ी भी लगी होती है, जो रेफ्रिजरेंट की गर्मी को कम करने में मदद करती है।

    इसके टूट जाने या खराब हो जाने की वजह से रेफ्रिजरेंट गर्म हो जाता है और ऐसे में AC सिस्टम सही से काम नहीं करता है।

    बहुत बार फ्यूज उड़ने जैसी समस्या भी इसका कारण हो सकती है। इस मामले में इसे बदलना अच्छा विकल्प है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    माइलेज पर कितना पड़ता है AC का असर?

    कई लोग अच्छे माइलेज के चक्कर में AC का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। ऑटो एक्सपर्ट के अनुसार, कार में AC चलाने से माइलेज पर पांच से सात फीसदी तक का असर पड़ता है।

    इसलिए इसका इस्तेमाल करना अधिक महंगा नहीं पड़ता है और ना ही माइलेज पर अधिक असर पड़ता है। हालांकि, बहुत ज्यादा AC चलाने पर माइलेज में गिरावट आ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूटिलिटी स्टोरी
    कार गाइड
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    यूटिलिटी स्टोरी

    लॉन्ग ड्राइव के दौरान आपके सफर का मजा होगा दोगुना, आज ही ऑनलाइन खरीदें ये एक्सेसरीज टिप्स
    कार के गियरबॉक्स से मिलने वाले इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी कार
    इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये अपनाएं एक्सपर्ट्स की ये टिप्स, नहीं होगी परेशानी इलेक्ट्रिक वाहन
    अपनी कार या बाइक के लिए लेना चाहते हैं VIP नंबर? ऐसे करें अप्लाई ऑटोमोबाइल

    कार गाइड

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और टोयोटा फॉर्च्यूनर में से कौन सी D-सेगमेंट SUV है ज्यादा दमदार? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता की राह में हैं ये सबसे बड़ी समस्याएं इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा में कौन है ज्यादा दमदार ऑफ-रोड SUV? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या घटा और क्या बढ़ा? महिंद्रा एंड महिंद्रा

    काम की बात

    कार की विंडस्क्रीन साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीका, परेशानी से बचेंगे कार गाइड
    सर्दियों में आपकी ड्राइविंग को आसान बनाते हैं कार में मिलने वाले ये फीचर्स यूटिलिटी स्टोरी
    सर्दियों में कैसे करें अपनी कार की सुरक्षा? अपनाएं ये आसान टिप्स कार
    कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को स्क्रैच से कैसे बचाएं? ये टिप्स करेंगे मदद ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025