NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW लेकर आ रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02, क्या कुछ मिलने की उम्मीद?
    अगली खबर
    BMW लेकर आ रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02, क्या कुछ मिलने की उम्मीद?
    BMW लेकर आ रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 (तस्वीर: BMW)

    BMW लेकर आ रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02, क्या कुछ मिलने की उम्मीद?

    लेखन अविनाश
    Jan 21, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    BMW मोटरराड कंपनी भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस स्कूटर को आने वाले कुछ हफ्तों में देश में उतार सकती है।

    हाल ही में इसे बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कई देशों में CE 02 स्कूटर पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और अब इसे भारत लाया जा रहा है।

    आइये जानते हैं कि इसमें क्या कुछ मिलने की है उम्मीद।

    डिजाइन

    काफी अलग है BMW CE 02 का डिजाइन 

    लुक की बात करें तो BMW CE 02 किसी भी साधारण इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी अलग नजर आता है। इसमें कुछ बाइक्स के एलिमेंट भी दिए गए हैं।

    इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, एक ऊंचा हैंडलबार, एक सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल और LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर दिए गए हैं।

    इसमें 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स भी हैं।

    रेंज

    88 किलोमीटर की रेंज देगा BMW का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 

    BMW CE 02 में ड्यूल 2kWh बैटरी पैक जोड़ा गया है। यह सेटअप 15hp की अधिकतम पावर और 55Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस स्कूटर का वजन 132 किलोग्राम है और एक बार फुल चार्ज करने पर यह 88 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा।

    स्टैंडर्ड चार्जर से इस स्कूटर को 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, वहीं फास्ट चार्जर की मदद से यह केवल 1 घंटे 40 मिनट चार्ज होगा।

    फीचर्स

     BMW CE 02 में होंगे ये खास फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए BMW ने CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रिक्यूपरेटिव स्टेबिलिटी कंट्रोल (RSC), रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और 3 राइडिंग मोड- सर्फ, फ्लो और फ्लैश दिए जा सकते हैं।

    स्कूटर के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें सामने की तरफ 116mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एक साइड-माउंटेड 55mm मोनो-शॉक यूनिट दिया जाएगा।

    जानकारी

    लाखों में होगी इस स्कूटर की कीमत 

    BMW CE 02 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इस स्कूटर की कीमत करीब 7 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इस स्कूटर को TVS के साथ मिलकर होसुर प्लांट में बनाया गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    BMW और BMW मोटरराड साथ मिलकर इस साल देश में 19 नई कार और बाइक लॉन्च करेंगी। इनमें नई 5 सीरीज, नई X3, नई मिनी कंट्रीमैन और R1300 GS बाइक शामिल हैं।

    पिछले साल कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में भी अच्छी सफलता मिली है। इस दौरान कंपनी ने 325 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 1,474 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें बेची है।

    साल 2023 में कंपनी ने देश में कुल 14,172 लक्जरी कारें और 8,768 बाइक बेची हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक स्कूटर
    BMW मोटरराड
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इलेक्ट्रिक वाहन

    #NewsBytesExpainer: देश में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आगे का रास्ता कैसा? #NewsBytesExplainer
    टाटा पंच EV समेत ये सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां अगले साल होंगी लॉन्च, मिलेंगे नए विकल्प  इलेक्ट्रिक कार
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद, बढ़ सकती है FAME-II योजना की अवधि दोपहिया वाहन
    वोल्वो ES90 इलेक्ट्रिक कार पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे  वोल्वो

    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    एम्पीयर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर NXG का जारी किया स्कैच, दिखाई डिजाइन की झलक  एम्पीयर इलेक्ट्रिक
    एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दे रही शानदार छूट, कर सकते हैं हजारों रुपये की बचत  एथर एनर्जी
    हॉप ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमत बढ़ाने का किया ऐलान, इतनी होगी वृद्धि  इलेक्ट्रिक वाहन
    सिंपल एनर्जी ने लॉन्च किया डाॅट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलते हैं ये फीचर सिंपल एनर्जी

    BMW मोटरराड

    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल होंडा मोटर कंपनी
    BMW मोटरराड लेकर आ रही है R-12 क्रूजर बाइक, BMW R-18 पर होगी आधारित लेटेस्ट बाइक
    नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की बना रहे योजना? भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये अच्छे विकल्प कावासाकी
    BMW R18 को मॉडिफिकेशन के बाद मिला आकर्षक लुक, जानें इसके फीचर्स जर्मनी

    ऑटोमोबाइल

    अप्रीलिया RS 457 का नेकेड वर्जन टेस्टिंग के दौरान आया नजर, सामने आये ये फीचर्स  दोपहिया वाहन
    किआ कार्निवाल फेसलिफ्ट पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे   किआ मोटर्स
    जीप कंपास के नए जनरेशन मॉडल पर चल रहा काम, जानिए क्या होगी खासियत   जीप कम्पास
    मारुति सुजुकी लेकर आ रही है नई 7-सीटर ग्रैंड विटारा, ADAS तकनीक से होगी लैस  मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025