Page Loader
दिवाली तक भारत में लॉन्च हो रहे हैं ये दमदार दोपहिया वाहन
दिवाली तक लॉन्च होंगे ये वाहन

दिवाली तक भारत में लॉन्च हो रहे हैं ये दमदार दोपहिया वाहन

लेखन अविनाश
Sep 30, 2021
12:59 pm

क्या है खबर?

इस त्योहारी सीजन में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए वाहन पेश करने के लिए तैयार हैं। इस बार भारत में त्योहारी सीजन के दौरान कुछ बिल्कुल नई बाइक और स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, वहीं कुछ बाइक्स नए अपडेट के साथ विशेष वेरिएंट्स में पेश किए जाएंगे। आइये जानते हैं उन सभी आगामी बाइक और स्कूटरों के बारे में जो अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च होने वाले हैं।

#1

बजाज पल्सर 250

बजाज ऑटो ने त्योहारी सीजन में भारतीय बाजार में अपनी नई पल्सर 250 बाइक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। पल्सर 250 बाइक में एक्सटेंशन के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, रियर काउल, पिलर ग्रैब रेल और स्टब्बी एग्जॉस्ट मिलने की संभावना है। बाइक में BS6 मानकों वाला 250cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन या 248.7cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मौजूद रहेगा। इसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

#2

नई जनरेशन की KTM RC390

पल्सर बाइक्स की नई रेंज के अलावा, बजाज ऑटो भारत में KTM RC रेंज की नई जनरेशन को भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। नई जनरेशन की RC390 इस नवंबर में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। आपको बता दें कि बाइक में BS6 अनुपालन वाला 373.3cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इस बाइक की शुरूआती कीमत लगभग 2.8 लाख रुपये हो सकती है।

#3

जुपिटर 125

रेडर 125 के बाद, TVS मोटर कंपनी नए जुपिटर 125 स्कूटर को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। इस स्कूटर को 7 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। TVS का यह स्कूटर हीरो मेस्ट्रो एज 125 और होंडा एक्टिवा 125 सहित भारत में अन्य 125cc स्कूटरों को जबरदस्त टक्कर देगा। इसके फ्रंट व्हील पर 200mm के डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर 130mm के ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 73,497 रुपये होगी।

#4

BMW C 400 GT स्कूटर

जर्मन ऑटोमेकर BMW जल्द ही भारत में अपनी C 400 GT मैक्सी स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले महीने इस स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। इसमें हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट एप्रन, स्प्लिट-स्टाइल फुटबोर्ड, विंडस्क्रीन, पिलर ग्रैब रेल के साथ एक स्टेप-अप हीटेड सीट, हीटेड ग्रिप्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम दिए गए हैं। BMW की इस स्कूटर में 350cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन उपलब्ध होगा। इसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।