Page Loader
टाटा कर्व में मिलेंगे 3 पावरट्रेन के विकल्प, जानकारी आई सामने  
टाटा कर्व में मिलेंगे 3 पावरट्रेन के विकल्प (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा कर्व में मिलेंगे 3 पावरट्रेन के विकल्प, जानकारी आई सामने  

लेखन अविनाश
Nov 13, 2023
04:52 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई कूपे कार टाटा कर्व लाने वाली है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी की टेस्टिंग कर रही है और इसे अगले साल देश में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। खबर है कि कंपनी अपनी इस गाड़ी को 3 पावरट्रेन के विकल्प में उतार सकती है। आइये जानते हैं कि इस आगमी SUV के बारे में क्या अब तक कुछ जानकारी सामने आई है।

लुक

कैसी दिखती है टाटा कर्व? 

डिजाइन के मामले में नई टाटा कर्व SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है, जिससे टाटा के पारंपरिक ग्रिल डिजाइन को हटा दिया गया है। साथ ही इसके टाटा लोगो के ऊपर एक LED पट्टी से जुड़े दोनों तरफ LED DRL हैं। इसके बंपर के किनारों पर क्लस्टर हैं। बंपर के निचले हिस्से को ब्लैक शेड में फिनिश किया गया है। ऑटो एक्सपो में दिखी टाटा कर्व की लंबाई भी 4 मीटर से थोड़ी कम है।

इंजन

3 पावरट्रेन के विकल्प में आएगी गाड़ी 

बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी कर्व को इलेक्ट्रिक और ICE वर्जन में उतारने वाली है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में नेक्सन EV के पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसकी मदद से यह करीब 500 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा यह गाड़ी ICE इंजन के साथ भी आएगी। इसमें पहला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा दूसरा इसमें टाटा नेक्सन की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीचर्स

टाटा कर्व में दिए गए हैं ये फीचर्स 

टाटा ने अपनी कर्व इलेक्ट्रिक कार के केबिन में ओम्ब्रे इफेक्ट वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसके अलावा नया डैशबोर्ड डिजाइन, टू-स्पोक, मल्टी-फंक्शन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए दो बड़ी फ्रीस्टैंडिंग स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-टोन ब्लैक एंड ब्लू थीम, AC वेंट्स के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल, ड्राइव मोड और फ्रंट आर्म-रेस्ट भी है।

जानकारी

क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

देश में टाटा कर्व को करीब 10 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस गाड़ी को अगले साल देश में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। टाटा हैरियर EV का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया गया है। इसे 2 बैटरी पैक 30kWH और 24kWH के विकल्प में उतारा जाएगा। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह 400 किलोमीटर की रेंज देगी।