LOADING...
अगले साल तक महिंद्रा लाएगी 10 से 20 लाख रुपये की रेंज में ये गाड़ियां
2023 तक महिंद्रा लॉन्च करने वाली है ये गाड़ियां

अगले साल तक महिंद्रा लाएगी 10 से 20 लाख रुपये की रेंज में ये गाड़ियां

Apr 30, 2022
05:30 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल्स को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी अगले दो-तीन सालों में बाजार में कई नई कारें और SUVs लॉन्च करने वाली है। खास बात है कि ये गाड़ियां 10 लाख से 20 लाख रुपये के रेंज में आने वाली है। यानी कि इन गाड़ियों को मिडिल रेंज में लाया जा रहा है। आइये महिंद्रा की इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1

महिंद्रा eXUV300: 15 लाख रुपये के लगभग

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार (EV) eXUV300 की लॉन्चिंग की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इसे 2023 की तीसरी तिमाही तक लॉन्च कर दिया जाएगा। साथ ही महिंद्रा जल्द ही EV लाइनअप में कई और मॉडल्स भी पेश कर सकती है। बता दें कि हाल में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए कंपनी ने एक योजना पेश की थी, जिसके तहत कंपनी 2027 तक 16 नए EV लॉन्च करने वाली है।

#2

महिंद्रा न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो: 10 से 14 लाख के आस-पास

महिंद्रा साल की शुरुआत में भारत में अपनी नई जनरेशन की स्कॉर्पियो SUV को लॉन्च कर सकती है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह एक तीन पंक्ति वाली 7-सीटर SUV है, जिसमें 2.0 लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया जायेगा जो 152hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेंगे और इसे ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

#3

पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार: 14 लाख के लगभग

ऑफ रोड SUV के रूप में जानी जाने वाली महिंद्रा थार का नया वेरिएंट 2023 में आने को पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में थार के तीन दरवाजे वाला मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है और अब इसके पांच दरवाजे वाले विकल्प को लाया जाएगा। महिंद्रा ने थार को कई महत्वपूर्ण अपडेट के साथ पेश है, जिनमें एक पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, नए स्टाइल के डिजाइन अपडेट और अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

जानकारी

XUV300 का फेसलिफ्ट भी जल्द होने वाला है लॉन्च

खबर है कि कंपनी अपनी XUV300 को भी अपडेट करने वाली है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि ने 2020 ऑटो एक्सपो में XUV300 स्पोर्ट एडिशन को 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ शोकेस किया गया था। यह इंजन 130bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।