
किआ EV6 से टाटा अल्ट्रोज, भारत में इसी साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
क्या है खबर?
इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने वाले ग्राहकों की 'किलोमीटर रेंज' की चिंता को दूर करने बाजार में इस साल कई नई इलेक्ट्रिक कारें जल्द आने वाली हैं।
इस कड़ी में MG ZS EV का फेसलिफ्ट मॉडल और टाटा नेक्सन EV मैक्स (Tata Nexon EV Max) इस साल अब तक लॉन्च हो चुकी हैं।
यहां जानिये किन EVs की पुष्टि ऑटोमोबाइल (automobiles) निर्माता कर चुके हैं, जो भारतीय बाजार में आने को तैयार हैं।
#1
किआ EV6
किआ भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 से पहले ही पर्दा उठा चुकी है। कंपनी 26 मई से इस कार की बुकिंग्स भी शुरु करने वाली है।
इसके जून में लॉन्च होने की संभावना है।
इसमें 77.4kwh का बैटरी पैक है जो 320bhp की पॉवर और 605Nm का टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है। वैश्विक मानकों के अनुसार किआ EV6 सिंगल चार्ज पर 425 किलोमीटर की रेंज देती है।
जानकारी
किआ EV6 की कीमत
किआ EV6 यूरोप के देशों में पहले से ही उपलब्ध है, इसे कंपनी ने 'इलेक्ट्रिक ग्लोबल मोड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 50 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से 65 लाख रुपये तक हो सकती है।
#2
हुंडई आयोनिक-5
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) इस साल अपनी नई आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक SUV को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक, इसे अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।
हुंडई की 2028 तक 6 EVs लॉन्च करने की योजना है, जिसके तहत आयोनिक-5 कंपनी की पहली कार होगी जिसे इस साल लॉन्च किया जाएगा।
हुंडई भी इसे किआ EV6 वाले 'इलेक्ट्रिक ग्लोबल मोड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर ही लाएगी।
इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
#3
वोल्वो XC40 रिचार्ज
वोल्वो कार्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह इस साल जुलाई में भारत में अपनी XC40 रिचार्ज लेकर आएंगे। अगले महीने से इसकी बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
वोल्वो XC40 रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकेगी।
इंजन को पावर देने के लिए इसमें 78 kWh का बैटरी पैक है, जो 4.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
जानकारी
XC40 रिचार्ज की कीमत
इस इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्चिंग पिछले साल होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। XC40 रिचार्ज SUV के आगामी इलेक्ट्रिक वर्जन को 75 लाख रुपये (एक्सशोरूम) कीमत पर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
#4
मर्सिडीज-बेंज EQS
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने देश में EQS इलेक्ट्रिक सेडान की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है।
भारत में मर्सिडीज EQS जर्मन कार निर्माता की 2020 में ल़ॉन्च हुई EQC के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे इस साल की चौथी तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
मर्सिडीज EQS वैश्विक बाजारों में 107.8 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध।
कंपनी दावा है कि यह 700 किलोमीटर से अधिक की रेंज सिंगल चार्ज पर देती है।
जानकारी
मर्सिडीज-बेंज EQS की कीमत
अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 1.75 करोड़ से रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है। मर्सिडीज-बेंज की यह EV 'मेड इन इंडिया' होगी।
#5
टाटा अल्ट्रोज EV
टाटा मोटर्स भी इस साल के अंत में अल्ट्रोज हैचबैक के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को ला सकती है।
टाटा अल्ट्रोज के लॉन्च के कयास काफी पहले से बाजार में लगाए जा रहे हैं। टाटा ने पुष्टि कर दी थी कि अल्ट्रोज EV पर वर्तमान में काम चल रहा है।
अल्ट्रोज के EV वेरिएंट को टाटा पहले ही 2019 में एक ऑटो शो के दौरान प्रदर्शित तक चुकी है।
अनुमान है की इसकी कीमत 12 लाख से 15 लाख रुपये (एक्सशोरूम) होगी।