NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा कर्व इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान आई नजर, फ्रंट बंपर पर दिखे ADAS सेंसर्स  
    अगली खबर
    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान आई नजर, फ्रंट बंपर पर दिखे ADAS सेंसर्स  
    अगले साल लॉन्च होगी टाटा कर्व (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान आई नजर, फ्रंट बंपर पर दिखे ADAS सेंसर्स  

    लेखन अविनाश
    Dec 04, 2023
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई कूपे कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह टाटा कर्व होगी।

    अब इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसमें सामने फ्रंट बंपर पर ADAS सेंसर्स नजर आते हैं।

    जानकारी के अनुसार, कंपनी सबसे पहले इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। इसके बाद गाड़ी के ICE मॉडल को उतारा जाएगा।

    आइये इस बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसी दिखती है टाटा कर्व? 

    टेस्टिंग के दौरान नजर आया टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वेरिएंट स्टीकर से ढका हुआ था। अनुमान है कि इस गाड़ी का डिजाइन ऑटो एक्सपो में पेश हुई कॉन्सेप्ट कर्व से ज्यादा अलग नहीं होगा।

    इसमें एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है, जिसमें पारंपरिक ग्रिल डिजाइन को हटा दिया गया है।

    साथ ही इसके टाटा लोगो के ऊपर एक LED पट्टी से जुड़े दोनों तरफ LED DRL हैं। बंपर के निचले हिस्से को ब्लैक शेड में फिनिश किया जाएगा।

    केबिन

    कर्व के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स 

    टाटा ने अपनी कर्व इलेक्ट्रिक कार के केबिन में ओम्ब्रे इफेक्ट वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ADAS तकनीक भी है।

    इसके अलावा नया डैशबोर्ड डिजाइन, टू-स्पोक, मल्टी-फंक्शन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है।

    टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए 2 बड़ी फ्रीस्टैंडिंग स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-टोन ब्लैक एंड ब्लू थीम, AC वेंट्स के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल, ड्राइव मोड और फ्रंट आर्म-रेस्ट भी है।

    पावरट्रेन

    500 किलोमीटर की रेंज देगी टाटा कर्व इलेक्ट्रिक 

    पावरट्रेन की बात करें तो टाटा कर्व इलेक्ट्रिक में टाटा नेक्सन के अपडेटेड इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से यह करीब 500 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा इस गाड़ी में फास्ट चार्जिंग तकनीक भी होगी।

    इसके अलावा गाड़ी के आइस वर्जन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन या टाटा नेक्सन की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है।

    जानकारी

    क्या होगी टाटा कर्व इलेक्ट्रिक की कीमत? 

    देश में टाटा कर्व इलेक्ट्रिक को करीब 10 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस गाड़ी को अगले साल देश में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है।

    टाटा हैरियर EV का लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। हालांकि, नए फीचर्स के तौर पर इनमें पैरानॉमिक सनरूफ और क्लोज्ड ग्रिल को शामिल किया गया है।

    इसे 2 बैटरी पैक 30kWH और 24kWH के विकल्प में उतारा जाएगा। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह 400 किलोमीटर की रेंज देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टाटा मोटर्स
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    टाटा मोटर्स

    टाटा सूमो फिर भर सकती है सड़कों पर फर्राटा, कंपनी बना रही यह योजना आगामी SUV
    टाटा अल्ट्रोज रेसर की टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक, जानिए कब देगी दस्तक  टाटा अल्ट्रोज
    टाटा की सिएरा और कर्व को लेकर ये जानकारी आई सामने, नई MPV भी आएगी टाटा सिएरा
    टाटा कर्व EV अगले साल शुरुआत में देगी दस्तक, होंगी ये विशेषताएं  इलेक्ट्रिक कार

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टाटा अविन्या रेंज कारों में इस्तेमाल करेगी JLR का आर्किटेक्चर टाटा मोटर्स
    इलेक्ट्रिक गाड़ी की सफाई के अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी दमदार चमक    कार गाइड
    HPCL और गोगोरा ने मिलाया हाथ, स्थापित करेंगी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन  हिंदुस्तान पेट्रोलियम
    फेरारी की कारों की जबरदस्त मांग, 2025 तक का बुकिंग कोटा पूरा  फेरारी कार

    इलेक्ट्रिक कार

    अक्टूबर में कैसी रही टाटा कारों की बिक्री? यहां देखें सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    लोटस 9 नवंबर को भारतीय बाजार में देगी दस्तक, उतारेगी नई कार सुपरकार
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस फीचर के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    नई टाटा सफारी की टेस्टिंग शुरू, हो सकता है टर्बो पेट्रोल या इलेक्ट्रिक वेरिएंट  टाटा मोटर्स

    आगामी SUV

    मारुति सुजुकी वैगनआर पर आधारित eWX इलेक्ट्रिक टोक्यो मोबिलिटी शो में होगी पेश, मिलेंगे ये फीचर्स मारुति सुजुकी
    सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस भारत में लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये सिट्रॉन
    टाटा सफारी फेसलिफ्ट 4 वेरिएंट्स में देगी दस्तक, इसके किस ट्रिम में क्या होंगे फीचर्स? टाटा मोटर्स
    टाटा सफारी फेसलिफ्ट और निसान X-ट्रेल समेत ये 7-सीटर गाड़ियां जल्द होंगी लॉन्च  टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025