Page Loader
अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, 2025 में देगी दस्तक 
अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक को EICMA 2023 में पेश किया है (तस्वीर: एक्स/@officialTatya_1)

अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, 2025 में देगी दस्तक 

Nov 09, 2023
06:13 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट अपनी दमदार इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F99 से EICMA 2023 में पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी के रेसिंग प्लेटफॉर्म आधारित 265 किमी/घंटा अधिकतम रफ्तार से दौड़ने वाली बाइक है। इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को 2025 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने भारत में पिछले साल लॉन्च हुई अल्ट्रावॉयलेट F77 को भी यूरोपीय बाजार में उतार दिया है। इसके लिए कंपनी 15 नवंबर से बुकिंग लेना शुरू करेगी।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है F99

अल्ट्रावॉयलेट F99 को स्टील-एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है। यह एक फुली फेयर्ड बाइक है, जिसमें आक्रामक राइडिंग पोस्चर है। इसमें विंगलेट्स और पैनल जैसे कार्बन फाइबर एलिमेंट, 2 फ्रंट काउल डक्ट, एयर-ब्लेड, एक स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और एक ट्राइएंगल हेडलाइट दी गई है। लेटेस्ट बाइक में 7.0-इंच का रंगीन TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो GPS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करता है। इसमें LED लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।

पावरट्रेन 

लिक्विड-कूल्ड मोटर के साथ आएगी F99

अल्ट्रावॉयलेट F99 बाइक में एक 90kW क्षमता की लिक्विड-कूल्ड मोटर दी गई है, जो 120bhp का पावर देने में सक्षम है। यह बाइक को महज 3 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचा देती है। इसका वजन 178 किलोग्राम होने के कारण यह तेज गति से दौड़ सकती है। दूसरी तरफ, कंपनी ने अपनी अल्ट्रावॉयलेट F77 बाइक को यूरोप में 9,000 यूरो (करीब 8 लाख रुपये) शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।