
टोयोटा bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर और bZ फ्लेक्सस्पेस कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, मिलेंगे ये फीचर्स
क्या है खबर?
जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने चीन में चल रहे 2023 शंघाई ऑटो एक्सपो में अपनी bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर और bZ फ्लेक्सस्पेस कॉन्सेप्ट कार को पेश कर दिया है। bZ SUV-कूप को बॉडी स्टाइल दिया गया है।
वहींकैसा bZ फ्लेक्सस्पेस को SUV लुक मिला है। दोनों गाड़ियों को आकर्षक लुक मिला है और इसमें आरामदायक केबिन भी दिया गया है। कंपनी इन्हें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश करने की योजना बना रही है।
आइये इनके बारे में जानते हैं।
लुक
कैसा है दोनों गाड़ियों का लुक?
टोयोटा bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार में स्लोपिंग रूफलाइन, स्कल्प्टेड बोनट, क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी C-शेप की हेडलाइट्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, ब्लैक्ड-आउट व्हील्स, रियर फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट और रैप-अराउंड LED टेललैंप्स दिए गए हैं।
bZ फ्लेक्सस्पेस बेहद मस्कुलर दिखती है, जिसमें एक क्लोज्ड ग्रिल, स्वेप्ट-बैक हेडलैंप, फ्रंट बम्पर पर ब्लैक एक्सेंट, मल्टी-स्पोक रिम्स और ORVMs के स्थान पर कैमरे दिए गए हैं।
देखने में दोनों गाड़ियां बेहद ही आकर्षक लगती हैं।
पावरट्रेन
पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी
टोयोटा bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर और फ्लेक्सस्पेस प्रोडक्शन वेरिएंट को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जायेगा। हालांकि, इसके पावर आउटपुट की कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सेटअप 400hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। फुल चार्ज में ये दोनों इलेक्ट्रिक वाहन लगभग 450 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होंगी। इनमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिल सकता है।
फीचर्स
इन फीचर्स से लैस होंगी टोयोटा की अपकमिंग गाड़ियां
टोयोटा bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर और bZ फ्लेक्सस्पेस में नए डिजाइन का डैशबोर्ड, एक सनरूफ, एक योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील और आर्मरेस्ट और एक सेंटर कंसोल के साथ विशाल और आरामदायक केबिन दिए गए हैं, जो ड्राइवर और यात्री क्षेत्रों को विभाजित करते हैं।
इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी स्क्रीन भी जोड़ी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
जानकारी
क्या होगी टोयोटा bZ स्पोर्ट और bZ फ्लेक्सस्पेस की कीमत?
भारत में टोयोटा bZ स्पोर्ट क्रॉसओवर और bZ फ्लेक्सस्पेस की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इनके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
न्यूजबाइट्स प्लस
टोयोटा ने कारों की बिक्री के लिए लॉन्च किया व्हील्स ऑन वेब
टोयोटा ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु में व्हील्स ऑन वेब (WoW) नामक ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफाॅर्म लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि WoW ग्राहकों को पसंदीदा टोयोटा मॉडल को उनके वांछित स्थान से बुक करने, खरीदने और डिलीवरी प्राप्त करने में मदद करेगा।
कंपनी के अनुसार, इस वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर, कलर और वेरिएंट की वर्चुअल जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही एक्सेसरीज खरीदने, सर्विस पैकेज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधा भी मिलेगी।