Loading...
फरवरी में इन बाइक्स की हुई खूब बिक्री, हीरो स्पलेंडर बनी लोगों की पहली पसंद

फरवरी में इन बाइक्स की हुई खूब बिक्री, हीरो स्पलेंडर बनी लोगों की पहली पसंद

Mar 19, 2021
09:30 pm

क्या है खबर?

फरवरी में विभिन्न ऑटो कंपनियों ने खूब वाहनों की बिक्री की है। कारों के अलावा दोपहिया वाहन भी खूब बिके हैं। पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री थी। इसके अलावा होंडा और TVS आदि कंपनियों ने भी धमाकेदार बिक्री की है। आज यहां फरवरी, 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स बताई गई हैं। पिछले महीने सबसे ज्यादा हीरो की स्पलेंडर बिकी है। आइये, पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी टॉप 10 बाइक्स की लिस्ट देखें।

बिक्री

हीरो स्पलेंडर और HF डीलक्स है पहले और दूसरे नंबर पर

फरवरी में सबसे ज्यादा बिकी बाइक्स की लिस्ट में पहला नाम हीरो की स्पलेंडर का है। पिछले महीने इसकी कुल 2,47,422 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो फरवरी, 2020 में हुई बिक्री से 14.98 प्रतिशत अधिक है। फरवरी, 2020 में इसकी 2,15,196 यूनिट्स बिकी थी।

वहीं, दूसरे नंबर पर भी हीरो की बाइक HF डीलक्स है। इसकी फरवरी, 2021 में 1,26,309 यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल इसी महीने की अपेक्षा 28.23 प्रतिशत की गिरावट आई है।

बिक्री

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये बाइक्स

इस लिस्ट में तीसरा नंबर होंडा की CB शाइन का है। इसकी फरवरी, 2021 में कुल 1,15,970 यूनिट्स बिकी हैं। यह फरवरी, 2020 में बिकी 50,825 यूनिट्स से 128.18 प्रतिशत ज्यादा है।

इसके बाद अगले नंबर पर बजाज की पल्सर है। चौथे नंबर पर रही इस बाइक की फरवरी, 2021 में कुल 81,445 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकी 75,669 यूनिट्स से 7.65 प्रतिशत अधिक है।

ADVERTISEMENT

बिक्री

पांचवां और छठा नंबर है इन बाइक्स का

पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी बाइक्स की टॉप 10 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज की प्लैटिना है। पिछले महीने इसकी कुल 46,264 यूनिट्स बिकी थी। यह बिक्री फरवरी, 2020 में बिकी 33,799 यूनिट्स से 33 प्रतिशत अधिक है।

इसके बाद छठे नंबर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही है। इसकी बिक्री में 13.75 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले महीने कुल 36,025 बाइक्स बिकी हैं। वहीं, फरवरी, 2020 में कुल 41,766 क्लासिक 350 बिकी थी।

ADVERTISEMENT

बिक्री

सातवां और आठवां नंबर इन बाइक्स ने किया हासिल

लिस्ट में सातवां स्थान हीरो की पैशन ने हासिल किया है। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल फरवरी की अपेक्षा 1.09 प्रतिशत की गिरावट आई है। फरवरी, 2021 में इसकी 34,417 यूनिट्स और फरवरी, 2020 में 34,797 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसके बाद आठवें नंबर पर रही TVS अपाचे की बिक्री में भी इस साल फरवरी में 0.93 प्रतिशत की कमी आई है। फरवरी, 2021 में इसकी कुल 31,735 यूनिट्स बिकी हैं।

बिक्री

नौवें और 10वें नंबर पर हैं ये बाइक्स

फरवरी में सबसे ज्यादा बिकी बाइक्स की लिस्ट में नौवें नंबर पर हीरो की ग्लैमर है। पिछले महीने इसकी 27,375 यूनिट्स बिकी हैं, लेकिन यह फरवरी, 2020 में बिकी 35,752 यूनिट्स से 23.43 प्रतिशत कम है।

लिस्ट में आखिरी नंबर होंडा यूनिकॉर्न का है। पिछले साल फरवरी की अपेक्षा इस साल फरवरी में इसकी बिक्री में 89.77 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फरवरी, 2021 में इसकी कुल 22,281 यूनिट्स बिकी हैं।

ADVERTISEMENT