NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा नेक्सन EV बनी देश की सबसे चहेती इलेक्ट्रिक कार, 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची गई
    अगली खबर
    टाटा नेक्सन EV बनी देश की सबसे चहेती इलेक्ट्रिक कार, 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची गई
    टाटा नेक्सन EV के बिके 13,500 यूनिट्स

    टाटा नेक्सन EV बनी देश की सबसे चहेती इलेक्ट्रिक कार, 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची गई

    लेखन सोनाली सिंह
    Jan 31, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की मांग भारतीय बाजार में कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

    कंपनी ने दो साल पहले इसे लॉन्च किया था, जिसके बाद से अब तक भारत में इसकी 13,500 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

    इस तरह नेक्सन EV वर्तमान में भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

    आपको बता दें कि एक साल पहले नेक्सन की 3,000 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    जानकारी

    ऐसा रहा नेक्सन के बिक्री का सफर

    टाटा ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में जनवरी, 2020 में नेक्सन EV को लॉन्च किया था।

    अगस्त, 2020 तक इसने बिक्री के मामले में 1,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि नवंबर, 2020 तक कुल 2,200 यूनिट्स बिक चुकी थी। महज एक साल में इसकी 3,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई।

    दूसरी तरफ जुलाई, 2021 में कंपनी ने नेक्सन के डार्क एडिशन को बाजार में उतारा था और अब इसके कूपे वर्जन की तैयारी हो रही है।

    बैटरी रेंज

    मिलती है 30.2kWh की दमदार बैटरी

    टाटा ने अपनी इस दमदार EV में 30.2kWh की बैटरी लगाई है।

    यह कार को स्टार्ट होने के लिए 128.7bhp की अधिकमत पावर के साथ-साथ 245Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

    साथ ही कार 9.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    एक बार फुल चार्ज होने पर यह 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    फीचर्स

    अपडेटेड फीचर्स से लैस है नेक्सन EV

    टाटा नेक्सन EV के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.0-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जिसमें इसके फिजिकल बटन और नॉब्स को यूनिट में से हटाकर टच-इंटरफेस लगाया गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि पहले इसमें छह बटन और दो रोटरी नॉब थे जो AC वेंट के नीचे थे।

    केबिन में नीले हाइलाइट्स, ऑफ-व्हाइट अपहोल्स्ट्री और ग्लॉस ब्लैक पैनल के साथ ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    जानकारी

    ये है नेक्सन EV की कीमत

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार के शुरुआती मॉडल की कीमत भारत में 13.99 लाख रुपये है। वहीं, इसकी टॉप मॉडल की कीमत 16.40 लाख रुपये है। वहीं, इसके फ्यूल मॉडल की कीमत 7.3 लाख रुपये से शुरू होकर 13.35 लाख रुपये रुपये तक जाती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ज्यादा रेंज के साथ लाने वाली है कूपे कार

    टाटा अपनी नेक्सन और हैरियर गाड़ियों के बीच की जगह कम करने के लिए एक मिड-साइज कूपे कार लाने की तैयारी कर रही है।

    माना जा रहा है कि यह नेक्सन EV कूपे कार हो सकती है, जिसे ज्यादा रेंज के साथ पेश किया जा सकता है।

    नए वेरिएंट में लंबी दूरी के लिए 40 kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो कि वर्तमान मॉडल में 30.2 kWh है। बड़ी बैटरी से कार का वजन लगभग 100 किलो बढ़ गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    बिक्री
    टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक बाइक के हैं दीवाने तो 200 किलोमीटर रेंज वाली इस धांसू मोटरसाइकिल पर डालें नजर स्टार्टअप
    दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, अब कैसे करें उनका इस्तेमाल? दिल्ली सरकार
    देश में खूब पसंद किये जा रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, बिक्री में हुआ 240 प्रतिशत इजाफा उत्तर प्रदेश
    इसी साल भारत में दस्तक देगी हुंडई की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार आयोनिक-5, मिलेगी जबरदस्त रेंज ऑटोमोबाइल

    बिक्री

    मारुति सुजुकी की ब्रिकी में 33 प्रतिशत गिरावट, बड़े संकट से जूझ रहा है ऑटो सेक्टर मारुति सुजुकी
    13 करोड़ में बिकी 276 किलो की मछली, जानें क्या है खासियत जापान
    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें

    टाटा मोटर्स

    दिसंबर में टाटा मोटर्स दे रही 40,000 तक की छूट, इन गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर्स ऑटोमोबाइल
    नए साल से अपने वाहनों के दाम बढ़ा सकती हैं टाटा मोटर्स, रेनो और होंडा रेनो की कारें
    2028 तक छह इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी हुंडई इंडिया, बना रही है चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा सफारी ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें कितने बढ़े दाम ऑटोमोबाइल

    टाटा नेक्सन

    12 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदें ये बेहतरीन ऑटोमैटिक डीजल कारें हुंडई मोटर कंपनी
    बीते कुछ महीनों में क्रेटा और ब्रेजा समेत इन यूटिलिटी व्हीकल्स की हुई सबसे ज्यादा बिक्री मारुति सुजुकी
    बिना खरीदे घर लाएं टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सन, मिल रहा किराये पर लेने का मौका मुंबई
    देश में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में ये हैं पांच सबसे सस्ती गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025