Page Loader
टाटा नेक्सन डीजल वेरिएंट में मिलेगा DCA गियरबॉक्स, जानकारी हुई लीक
टाटा नेक्सन डीजल वेरिएंट में DCA गियरबॉक्स दिया जा सकता है (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा नेक्सन डीजल वेरिएंट में मिलेगा DCA गियरबॉक्स, जानकारी हुई लीक

Aug 12, 2024
10:59 am

क्या है खबर?

कार निर्माता टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन SUV के डीजल पावरट्रेन से लैस मॉडल में ट्रांसमिशन विकल्प पेश करने जा रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के हालिया लीक से पता चला है कि इसमें हाल ही में पेश हुई टाटा कर्व डीजल के समान क्विक-शिफ्टिंग 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक (DCA) गियरबॉक्स की पेशकश करेगी। इस ट्रांसमिशन को क्रिएटिव, प्योर और स्मार्ट के साथ पेश किए जाने की संभावना है या केवल टॉप-स्पेक फियरलेस में दिया जा सकता है।

पहली बार 

मुख्यधारा की डीजल कार में पहली बार मिलेगा DCA

आमतौर पर कार निर्माता डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प पेश करती हैं। दूसरी तरफ होंडा जैसी कंपनी ने डीजल कारों के साथ कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) और फॉक्सवैगन और स्कोडा जैसी कंपनियों ने DSG गियरबॉक्स विकल्प की पेशकश की है। BS6 उत्सर्जन मानदंडों के लागू होने के बाद टाटा पहली बार टाटा नेक्सन के रूप में किसी मुख्यधारा की डीजल कार में ड्यूल क्लच गियरबॉक्स की पेशकश करने जा रही है।

पैनोरमिक सनरूफ

पैनोरमिक सनरूफ के साथ की जा सकती है अपडेट  

टाटा नेक्सन में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो अन्य प्रतिद्वंद्वी डीजल कारों की तुलना में 10Nm टॉर्क ज्यादा देता है। त्वरित-शिफ्टिंग DCA गियरबॉक्स के साथ इस बढ़े हुए टॉर्क का फायदा मिल सकता है। वर्तमान में डीजल वेरिएंट केवल 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा गाड़ी में महिंद्रा XUV3XO काे टक्कर देने के लिए पैनोरमिक सनरूफ दी जा सकती है। नेक्सन डीजल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।