Page Loader
टाटा कर्व का गहरे पानी में हुआ परीक्षण, वीडियो में देखें कैसा रहा प्रदर्शन
टाटा कर्व का गहरे पानी में टेस्ट किया गया है

टाटा कर्व का गहरे पानी में हुआ परीक्षण, वीडियो में देखें कैसा रहा प्रदर्शन

Jul 13, 2024
02:13 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स अपनी कूपे-SUV कर्व के लॉन्च से पहले आए दिन टीजर जारी कर रही है। इस बार गाड़ी को पानी के बीच से निकलते हुए दिखाया गया है। यह वाटर-वेडिंग टेस्ट कार निर्माता के रिसर्च एडं डवलपमेंट (R&D) सेंटर में किया गया है। इसके अलावा, यह रिवर्स गियर में ढलान पर चढ़ते दिखाया गया है। इससे पहले कर्व को राजस्थान के रेगिस्तान और लद्दाख की बर्फीली सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा गया, जिसने लोगों में उत्सुकता जगा दी है।

कर्व EV

पहले आएगा कर्व का इलेक्ट्रिक मॉडल 

लगातार आ रहे टाटा कर्व के टीजर से पता चलता है कि इसकी लॉन्चिंग नजदीक है। सबसे पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन त्योहारी सीजन दस्तक देगा। टाटा कर्व EV को Acti.ev आर्किटेक्चर पर तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म फ्रंट-व्हील, रियर-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करने में सक्षम है। यह 500 किलोमीटर के आस-पास रेंज देने वाली बैटरी से लैस होगा और डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता-जुलता है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

कर्व ICE

डीजल के साथ मिल सकता है पेट्रोल इंजन 

कर्व EV के बाद इसका ICE मॉडल आएगा, जो 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश होगा। यह इंजन 113bhp की पावर और 260Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है। यह गाड़ी भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा से मुकाबला करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कर्व का पानी में टेस्ट